फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Bharti Paper Leak: Students Protest Over Paper Leak in agra News in Hindi

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला: सपा छात्रसभा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा कराने की मांग

Fri, 23 Feb 2024 04:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

UP Police Paper Leak: यूपी में 17 और 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्रसभा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांग की गई ये परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जाए।
 

विज्ञापन
UP Police Bharti Paper Leak: Students Protest Over Paper Leak in agra News in Hindi
सपा छात्रसभा ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को समाजवादी छात्र सभा ने आगरा कलक्ट्रेट में जोरदार प्रर्दशन किया। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को  ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर प्रर्दशन किया। बड़ी संख्या में छात्र नेता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय का घेराव करते हुए परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को  ज्ञापन सौंपा । 
विज्ञापन


छात्र सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार परीक्षा निरस्त कर पुनः परीक्षा कराए। साथ ही सरकार वादा करे कि जितने भी लोगों के 100 प्रतिशत नंबर आएंगे, सभी को नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा फिर वो एक लाख हों या 10 लाख। क्योंकि एक अभ्यर्थी से एक परिवार के लगभग पांच लोग जुड़े होते हैं। इसीलिए 50 लाख अभ्यर्थियों से जुड़े परिवारों के ढाई करोड़ लोगों के साथ ये परीक्षा सरेआम धोखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद 
अमित प्रताप यादव ,पंकज कसाना , गौरव यादव ,ओम पंडित, विजय यादव,जितेंद्र धनगर , तेज प्रकाश, ललित जाटव, विक्की  कुमार, मनीष यादव,  भूपेंद्र तोमर, शोभित लवानिया,शिवम बघेल, विष्णु कटारा, सुमित रागुवंशी, सूरज कसाना , विवेक तोमर, दीक्षित, लखन कुमार , राहुल गुप्ता, राम दीक्षित ,श्याम शर्मा ,देवांश सिकरवार, जाहिद मालिक मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed