फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police arrested four members of mobile robbery and theft gang in Agra

आगरा: 16 हजार का मोबाइल महज चार हजार में, व्हाट्स एप पर तय होती थी कीमत, पुलिस ने किया बड़े खेल का पर्दाफाश 

Thu, 31 Mar 2022 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 02:53 PM IST
सार

हजारों रुपये की कीमत के मोबाइल महज कुछ हजार रुपये में बेचे जा रहे थे। इस खेल में मोबाइल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के साथ तीन अन्य युवक शामिल थे। ये मोबाइल लूट और चोरी के होते थे।  

विज्ञापन
UP Police arrested four members of mobile robbery and theft gang in Agra
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सदर पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे 29 मोबाइल और 912 सिम के साथ दो बाइक भी बरामद की हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को सदर क्षेत्र में सीओडी के पास से चार आरोपियों को पकड़ा। इनमें हाथरस के सादाबाद स्थित गंगा नगर निवासी अमन शर्मा, सरस्वती विहार निवासी राहुल उर्फ टिन्नी पंडित, मनीष लवानिया उर्फ टोल्टा और नगला परसोती निवासी मनीष सोनी हैं। उनकी तलाशी में 29 मोबाइल (एक कीपेड है), 912 सिम कार्ड, दो बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। उनके दो साथी सादाबाद निवासी विकास और अश्वनी फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह सदर, ताजगंज और रकाबगंज क्षेत्र में मोबाइल चोरी और छिनैती की वारदात करते हैं। सिम खरीदते थे। आरोपियों से बरामद कुछ सिम चोरी के मोबाइल से निकले हुए हैं। अपाचे बाइक थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से चोरी की थी। इस पर फर्जी नंबर लगाकर चला रहे थे। दूसरी बाइक परिचित की है। इससे मोबाइल लूट करते थे। 912 सिम के विषय में पुलिस आरोपियों से पड़ताल करेगी। यह कहां से आए हैं? यह फर्जी आईडी पर लिए गए हैं? यह उनके परिचितों की हैं। इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी चोरी और लूट करते हैं। अमन, राहुल उर्फ टिन्नी और मनीष उर्फ टोल्टा आटो में बैठ जाते हैं। सवारियों की जेब से मोबाइल निकाल लेते हैं। सुनसान रास्तों पर भी लोगों को निशाना बनाते थे। मोबाइल पर बात करते समय लोगों के हाथ पर झपट्टा मारते थे। 

व्हाट्स एप पर फोटो भेजकर तय होती थी कीमत

फरार आरोपी सादाबाद का अश्वनी भी वारदात में शामिल रहता था। उनका साथी मनीष सोनी मोबाइल को बिकवाता था। उसकी जान पहचान सादाबाद में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले विकास से है। लूट के बाद आरोपी मनीष के पास व्हाट्स एप पर फोटो भेजते थे। वो सादाबाद के विकास को भेजता था। वह कीमत तय करता था। 16 हजार का मोबाइल चार हजार तक में बेचते थे। अमन एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। बाकी तीन आरोपी कुछ नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed