फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat election result 2021: firozabad zila panchayat chunav winners

पंचायत चुनाव परिणाम: फिरोजाबाद के जसराना में भाजपा की करारी हार, बागियों ने बिगाड़ा खेल

Tue, 04 May 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 May 2021 12:21 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में रविवार सुबह नौ बजे से मतगणना जारी है। सोमवार दोपहर बाद जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव नतीजे आने लगे हैं। 

विज्ञापन
up panchayat election result 2021: firozabad zila panchayat chunav winners
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के जसराना ब्लाक में जिला पंचायत के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार के बाद जहां जिला नेतृत्व सकते में हैं, वहीं सपा ने वापसी करते हुए कुछ सीटें हासिल करने में सफलता दर्ज की है। टिकट बंटवारे के दौरान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व अपने प्रत्याशियों की जीत में बड़े-बड़े दावे किए गए थे। भाजपा का गणित उनके बागियों ने ही बिगाड़ दिया। 

विज्ञापन


जसराना ब्लाक के वार्ड संख्या चार से भाजपा प्रत्याशी एवं जिलामंत्री टीकम सिंह लोधी चुनाव में करारी हार मिली है। यहां से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार ने भाजपा के बागी डोरीलाल को शिकस्त दी है। टीकम सिंह लोधी इस सीट की लड़ाई में काफी पीछे रहे। वार्ड संख्या पांच से ओबीसी मोर्चा में पदाधिकारी भी टक्कर नहीं दे पाए और चारों खाने चित्त हो गए। यहां सपा से दावेदारी करने वाले राकेश कुमार ने सपा के ही अर्जुन को मात दी है। 
विज्ञापन


वार्ड संख्या छह से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राजपूत की हालत काफी पतली रही। यहां से भाजपा से बगावत करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी राजीव कुमार राजपूत ने सपा की रामसिया को मात दी है। एका ब्लाक के वार्ड संख्या सात की बात करें तो यहां सपा प्रत्याशी दिनेश यादव बढ़त बनाए हैं। भाजपा जीत की उम्मीद से कोसों दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड संख्या आठ में सपा और भाजपा दोनों ही हार के करीब हैं। यहां भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास राजपूत ने बड़े ही जोर शोर से चुनाव लड़ा था। वार्ड संख्या नौ से भाजपा प्रत्याशी जसवीर सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां पर सपा के प्रशांत यादव बढ़त बनाए हुए हैं। 

वार्ड संख्या दस से सपा के बागी प्रदीप यादव उर्फ झब्बू अपने विरोधियों को टक्कर दे रहे हैं। यहां से सपा ने पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव के बेटे यादवेंद्र टीटू को मैदान से उतारा था। वहीं वार्ड संख्या 11 से पूर्व विधायक रामवीर सिंह की पत्नी एवं भाजपा प्रत्याशी मीरा यादव चुनाव हार गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed