फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav: stone pelting and firing over bogus voting in Mainpuri

यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में फर्जी मतदान को लेकर पथराव-फायरिंग, प्रधान प्रत्याशी घायल

Mon, 19 Apr 2021 05:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 05:50 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र में पंचायत चुनाव के दौरान एक मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद पथराव और फायरिंग भी हुई। 

विज्ञापन
up panchayat chunav: stone pelting and firing over bogus voting in Mainpuri
गांव के बाहर खड़ीं पुलिस की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायत ईसई खास के मतदान केंद्र ईसई मांझपाटी पर सोमवार को फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए प्रधान प्रत्याशियों के बीच शुरू हुई तकरार ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने के बाद पथराव शुरू हो गया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार पथराव के बाद करीब 10-12 राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। डीएम-एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। घायल हुए एक प्रत्याशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो प्रत्याशियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मतदान केंद्र ईसई मांझपाटी पर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रत्याशी सुनील श्रीवास्तव सोमवार की सुबह मतदान करने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि तभी एक नाबालिग वहां फर्जी वोट डालने के लिए आया। जब इसका विरोध किया तो विपक्षी प्रधान प्रत्याशी सतीश चंद्र निवासी दौला खिरिया व एक अन्य प्रत्याशी पति योगेश कठेरिया निवासी बावलपुर झगड़े पर उतारू हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10-12 राउंड हुई फायरिंग
प्रत्याशियों के बीच विवाद शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने उन्हें बूथ से बाहर जाने के लिए कहा। खेत पर पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। एक-दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। विवाद होता देख मतदान केंद्र पर मौजूद मतदान ड्यूटी में लगे अधिकारियों ने सूचना कंट्रोल रूम को दी, लेकिन जब तक फोर्स वहां पहुंचता उससे पहले ही दोनों पक्ष के बीच करीब 10-12 राउंड फायरिंग हुई। 

मारपीट और पथराव में प्रधान प्रत्याशी सुनील श्रीवास्तव सिर में चोट लगने से घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से एक प्रत्याशी योगेश कठेरिया और सत्यदेव को हिरासत में ले लिया। 

डीएम महेंद्र बहादुर और एसपी अविनाश पांडेय ने भी पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार ने बताया कि दो प्रत्याशियों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई है। इसमें एक प्रत्याशी को चोट लगी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

 

पंचायत चुनाव: आगरा में 42 लोगों ने किया पाबंदी का उल्लंघन, एक करोड़ रुपये की होगी वसूली

आगरा: पुलिस ने कॉल सेंटर पर मारा छापा, तीन युवतियां गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed