फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three girls for fraud during raid the call center in agra

आगरा: पुलिस ने कॉल सेंटर पर मारा छापा, तीन युवतियां गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 19 Apr 2021 10:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 10:45 AM IST
सार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को सरगना लोगों का डाटा देता था। इसमें उन लोगों के मोबाइल नंबर, घर का पता होता था, जो बैंक में लोन के लिए आवेदन कर चुके थे। 

विज्ञापन
Police arrested three girls for fraud during raid the call center in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला कॉल सेंटर चल रहा था। रविवार को पुलिस ने छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। सरगना भाग निकला, जबकि तीन युवतियों को पुलिस ने पकड़ लिया। युवतियों से पूछताछ में लाखों की ठगी की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


थाना हरीपर्वत पुलिस और साइबर सेल को संजय प्लेस में चल रहे इस काल सेंटर के बारे में शिकायत मिली थी कि यहां युवतियां लोगों को कॉल करके लोन दिलाने का झांसा दे रही हैं। जिसके बाद छापा मारा गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि वह लोगों को कॉल कर कम ब्याज पर दस से 20 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देतीं। व्हाट्स एप पर ही सभी दस्तावेज मंगातीं। लोन पास कराने की कहकर कमीशन और पंजीकरण शुल्क के नाम पर 20 से 50 हजार रुपये की मांग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को व्हाट्स एप पर लोन पास होने के फर्जी दस्तावेज भी भेज दिए जाते थे। रकम जमा होने पर आरोपी अपना मोबाइल नंबर बंद कर लेते थे। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि सरगना उनको कमीशन के रूप में रकम देता था।

पुलिस को आशंका है कि सरगना ने सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी की है। यह पता किया जा रहा है कि गैंग ने किन-किन लोगों से धोखाधड़ी की है। सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई हैं।

बैंक से चोरी किया डाटा 
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि काल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को सरगना लोगों का डाटा देता था। इसमें लोगों के मोबाइल नंबर, घर का पता होता था। यह डाटा उन्हीं लोगों का होता था, जो लोग कभी न कभी किसी न किसी कंपनी और बैंक में लोन के लिए आवेदन कर चुके होते हैं। किसी कारणवश लोन पास नहीं हो पाता है। यह डाटा बैंक और विभिन्न कंपनियों से चोरी किया हुआ होता है। 

पहले भी पकड़ी गई एक युवती 
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एक युवती पहले भी पकड़ी जा चुकी है। वह साइबर अपराधियों के गैंग में शामिल थी। अब फिर से कॉल सेंटर में काम करके लोगों को ठगी का शिकार बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed