फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Panchayat Chunav: Salary stops of three Returning Officers on negligence in nomination work

पंचायत चुनाव: नामांकन कार्य में लापरवाही पर तीन सहायक निर्वाचन अधिकारियों के वेतन पर रोक

Mon, 05 Apr 2021 02:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav: Salary stops of three Returning Officers on negligence in nomination work
आगरा कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने और नामांकन के समय अनुपस्थित रहने पर रविवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने तीन सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति करते हुए संबंधित विभागों को रिपोर्ट शासन के लिए भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद के अवर अभियंता राकेश कुमार वर्मा की ड्यूटी बाह में न्याय पंचायत बरहा में थी। खाद्य पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र की ड्यूटी अकोला और सेतु निगम के अवर अभियंता राकेश कुमार निमेष को जैतपुर कलां में तैनात किया था। ये ड्यूटी पर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी पुष्पराज सिंह ने तीनों के विरुद्ध लापरवाही की रिपोर्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया कि तीनों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अग्रिम आदेशों तक तीनों एआरओ का वेतन आहरण पर रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों की अवहेलना का आरोप
तीनों एआरओ पर उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप है। आवास विकास परिषद के अवर अभियंता के विरुद्ध अधिशासी अभियंता चंद्रमा राम और सेतु निगम के अभियंता के विरुद्ध कार्यवाही के लिए परियोजना प्रबंधक विक्रम सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र को आदेश दिए हैं।

इतने उम्मीदवारों ने किया नामांकन 
जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 11,178 पदों के लिए 20,770 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। रविवार को नामांकन के अंतिम दिन रात एक बजे तक नामांकन पत्रों की गणना के बाद ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 6372, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए 5943 और सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 7788 उम्मीदवारों के नामांकन हुए हैं। 667 पर्चें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए हैं।

संबंधित खबर- यूपी पंचायत चुनाव 2021: आगरा जिले की 690 प्रचायतों में 20,770 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल

कलक्ट्रेट में शनिवार को 325 नामांकन हुए थे। रविवार को 342 नामांकन और हुए। जिनमें 222 आरक्षित वर्ग और 120 अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों ने पर्च भरे हैं। इनमें कुल 146 महिलाएं हैं। 667 उम्मीदवारों में कुल 276 महिलाएं शामिल हैं। 278 सामान्य और 389 आरक्षित वर्ग से उम्मीदवार हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक सोमवार से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed