फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav Result 2021: Husband Died Wife Win Gram Pradhan Election In Etah

पंचायत चुनाव परिणाम 2021: मतदान से पहले हुई पति की मृत्यु, नन्नी देवी ने चुनाव जीतकर पूरा किया 'सपना'

Tue, 11 May 2021 05:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 05:12 PM IST
सार

प्रधान पद पर प्रत्याशी के रूप में उनके पति की मौत हो गई। तो नन्नी देवी स्वयं चुनावी मैदान में उतर आईं। पांच पुरुष प्रत्याशियों की चुनावी रणनीतियां उनके सादगी भरे प्रचार के आगे ढेर हो गईं।

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav Result 2021: Husband Died Wife Win Gram Pradhan Election In Etah
पंचायत चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र लेतीं नन्ही देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति ने जो सपना देखा, उसे नन्नी देवी ने पूरा कर दिखाया। प्रधान पद पर प्रत्याशी के रूप में उनके पति की मौत हो गई। तो नन्नी देवी स्वयं चुनावी मैदान में उतर आईं। पांच पुरुष प्रत्याशियों की चुनावी रणनीतियां उनके सादगी भरे प्रचार के आगे ढेर हो गईं। मंगलवार को हुई मतगणना में वह विजयी घोषित की गईं।
विज्ञापन


सामान्य कार्यक्रम के तहत इस ग्राम पंचायत में भी 19 अप्रैल को मतदान कराया जाना था। यहां कुल छह प्रत्याशी प्रधान पद के लिए खड़े थे। 17 अप्रैल को प्रत्याशी रामनिवास की मौत हो गई। इस कारण मतदान स्थगित करा दिया गया। नए सिरे से नामांकन हुए। रामनिवास की पत्नी नन्नी देवी ने दावेदारी पेश की। 1 मई को चुनाव चिन्ह मिला और 9 मई को मतदान तय था। केवल सात दिन का समय प्रचार के लिए मिला।
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने महिलाओं को सहानुभूति के साथ जोड़ा तो पुरुषों को भी गांव के विकास के लिए अपनी योजनाएं समझाईं। मतदाताओं ने उनका साथ दिया। मंगलवार को सकीट ब्लॉक में हुई मतगणना के दौरान उन्हें सर्वाधिक 306 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में नंदकिशोर को 285 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर से पहले ही परिणाम घोषित कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी बीएसए संजय सिंह ने नन्नी देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जीत के बाद नन्नी देवी का कहना था कि ग्राम पंचायत में विकास और योजनाओं के अच्छी तरह संचालन के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी।

मोक्ष की आस: फिरोजाबाद में 350 अस्थियां कर रही विसर्जन के लिए अपनों का इंतजार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed