फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav result 2021, gram pradhan, gram panchayat chunav winners, youth

पंचायत चुनाव परिणाम: फिरोजाबाद में शिक्षित युवाओं के हाथों में 'गांव की सरकार'

Wed, 05 May 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 May 2021 12:24 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में प्रधान पद पर बड़ी संख्या में शिक्षित और युवा उम्मीदवारों को ग्रामीण जनता ने चुना है। 

विज्ञापन
up panchayat chunav result 2021, gram pradhan, gram panchayat chunav winners, youth
ग्राम पंचायत बेंदी की नवनिर्वाचित प्रधान वंशिका राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में गांव की सरकार की कमान इस बार युवाओं के हाथ में होगी। प्रधान पद पर बड़ी संख्या में शिक्षित एवं युवा उम्मीदवारों को ग्रामीण जनता ने चुना है। ये नवनिर्वाचित प्रधान गांव का विकास नए ढंग से कराने का दावा कर रहे हैं। हालांकि युवाओं के हाथों में गांव की सरकार की कमान पहुंचने के बाद लोगों की उम्मीद भी काफी बढ़ गई है। सोमवार को गांव पहुंचने पर युवा प्रधानों का जोशीला स्वागत किया गया। 

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर पढ़े लिखे युवाओं को ग्रामीण जनता ने तरजीह दी है। फिरोजाबाद ब्लॉक की बात करें तो बैंदी में 23 वर्षीय वंशिका राज शर्मा को ग्रामीणों ने प्रधान बनाया है। स्नातक वंशिका राज गांव का विकास बिना किसी भेदभाव कराने का दावा करती हैं। वहीं रानीपुरा ग्राम पंचायत से प्रधान चुने गए भूपेंद्र यादव भी बीएड किए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- पंचायत चुनाव: आगरा में शिक्षित युवाओं के हाथ गांवों की कमान, 24 साल की बिटिया भी बनी प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन


23 वर्षीय भूपेंद्र यादव कहते हैं कि पहले सपना था, कि शिक्षक बनूंगा लेकिन अब गांव का बेहतर विकास कराने की कोशिश रहेगी। हरदासपुर निस्फी ग्राम पंचायत से दुर्गेश कुमारी (30) एमए और मुस्लिम बहुल गांव नगला मुल्ला से चांदनी बानो (29) भी एमए तक पढ़ाई कर चुकी हैं। बसई मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत में नगला बिना निवासी एमए बीएड निहारिका को जनता ने प्रधान बनाया है। 

उसायनी में एलएलबी कर चुकी ब्रजेश कुमारी (34) को प्रधान चुना है। आलमपुर जारखी में राजमणि एवं जलोपुरा में युवा अवनीश कुमार को प्रधान बनाया है। जैंदामई में एमएससी तक की पढ़ाई कर चुके राहुल सिंह प्रधान चुने गए हैं। राहुल सिंह गांव का विकास कराने के साथ जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान कराने की कोशिश करने की बात कहते हैं। 




अरांव ब्लाक की ग्राम पंचायत कंथरी से इंजीनियर प्रदीप कुमार को अन्य प्रत्याशियों पर तरजीह दी गई है। वह कहते हैं कि ग्रामीण जनता ने उन्हें चुना हैं। वह प्रयास करेंगे कि गांव का बेहतर विकास हो। जिले के अफसरों से मिलकर गांव का विकास कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed