फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav: Re polling will be held Wednesday on two booths in agra

पंचायत चुनाव: आगरा के रिहावली और चंदसौरा में पुनर्मतदान कल, पहले चरण में हुआ था बवाल

Tue, 20 Apr 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Apr 2021 04:01 PM IST
सार

फतेहाबाद और जगनेर ब्लाक में दो मतदेय स्थलों पर 21 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुर्नमतदान होगा। 

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav: Re polling will be held Wednesday on two booths in agra
रिहावली में मतदान कक्ष में हमलावरों ने की थी तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के फतेहाबाद ब्लाक के रिहावली और जगनेर ब्लाक के चंदसौरा गांव में पुनर्मतदान की मुनादी शुरू हो गई है। दोनों गांव में दो मतदेय स्थलों पर 21 अप्रैल को दोबारा मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को हुए मतदान के दिन रिहावली और चंदसौरा गांव में जमकर वबाल हुआ था। दो मतदेय स्थलों से मतपेटियां लूट  ली गईं थीं। जिलाधिकारी ने मतदान निरस्त करते हुए पुनर्मतदान की संस्तुति राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी थी। 
विज्ञापन


रिहावली के मतदेय स्थल पर 451 मतदाता हैं। चंदसौरा में 643 मतदाता हैं। यहां प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के लिए 21 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। सोमवार को डीएम ने फतेहाबाद नायब तहसीलदार सौरभ कुमार को रिहावली और खेरागढ़ तहसीलदार सर्वेश कुमार को चंदसौरा के पुनर्मतदान के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिंग पार्टी रवाना
दोनों गांव में पुनर्मतदान के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। मतगणना स्थल से पहले नई मतपेटियां ली जाएंगी। फिर पुनर्मतदान के बाद इन्हें स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा। 2 मई को 15 ब्लॉक में मतगणना होगी।


संबंधित खबरें: 
आगरा: पोलिंग बूथ से मतपेटी लूटने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

पंचायत चुनाव: आगरा में मतपेटी लूट का वीडियो वायरल, जिले के दो बूथों का मतदान निरस्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed