फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav kasganj Pradhan And Members Jamant Jabt

पंचायत चुनाव: 15 प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जीत तो गए लेकिन जमानत हुई जब्त, जानिए क्यों?

Tue, 11 May 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 May 2021 12:18 AM IST
सार

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए 20 प्रतिशत वोट की आवश्यकता होती है। कासगंज विकास क्षेत्र की प्रधान प्रत्याशी शारदा देवी ने सबसे अधिक 69.86 प्रतिशत वोट और होडलपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुनेश ने सबसे अधिक 74.16 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की। 

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav kasganj Pradhan And Members Jamant Jabt
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कासगंज के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 प्रधान व 12 क्षेत्र पंचायत सदस्य ऐसे हैं जो जीतने के बाद भी अपनी जमानत नहीं बचा सके। इन प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए जरूरी 20 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में प्रत्याशी को अपनी जमानत बचाने के लिए 20 प्रतिशत वोट की आवश्यकता होती है। कासगंज विकास क्षेत्र की प्रधान प्रत्याशी शारदा देवी ने सबसे अधिक 69.86 प्रतिशत वोट और होडलपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुनेश ने सबसे अधिक 74.16 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की। कई अन्य प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक वोट पाकर चुनाव जीते हैं। 
विज्ञापन


इन सबके बीच प्रधान पद के प्रत्याशियों में पटियाली के सिकंदरपुर मनैना के देवेंद्र ने 14.97, दयौरेया की सुनीता ने 18.76, गंजडुंडवारा के कादरगंज खाम के हरीशंकर ने 17.23, देवकली के राजेश ने 18.45, म्यासुर के अरविंद ने 17.07, सिढ़पुरा के अखतऊ मगदपुर के दिनेश 17.83, कासगंज के सलेमपुर पिरौंदा के एमेश 15.48, तिलसई कला की त्रिवेणी ने 17.01, बांकनेर की नेमश्री 19.38, सोरों के बसुपुरा की विनीता 18.07, अमांपुर के कोंढरा के आराम सिंह 19.11, नादरमई के सुगंध सिंह 17.28, सुजरई की बेबी कुमारी 18.39, सहावर के जमालपुर की सरोज कुमारी 17.92, बढ़ारी कला की रेखा 16.37 प्रतिशत वोट पाकर चुनाव जीत गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य में गंज की असमीना 18.33, प्रेमवीर 19.29, सिढ़पुरा के देवेश 18.46, ढोलना की मंजू 12.08, जखेरा के राकेश ने 19.07, नदरई के अभिषेक 18.2, तवालपुर मौसमपुर की नीलम 19.72, सोरों के घिनौना के रामचंद 18.45, अमांपुर के कछेला शेरपुर के सत्ययभान 19.63, भृगवासिनी के 19.19, वरसौड़ा के चंद्रपाल 19.3 एवं नरई की डौली 17.26 प्रतिशत वोट पाकर चुनाव जीत गई, लेकिन 20 प्रतिशत से कम वोट पाने वाले इन प्रत्याशियों की जमानत नहीं बच सकी।

पंचायत चुनाव में 20 प्रतिशत से कम वोट पाने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। ऐसे प्रत्याशियों की जमानत आयोग के पक्ष में जमा हो जाएगी। - श्रवण कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी

एटा: मारहरा विधायक की ऑडियो वायरल, ब्लॉक प्रमुख मतदान के लिए डीलिंग!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed