{"_id":"60980ea68ebc3ed201115d8c","slug":"bjp-mla-audio-goes-viral-over-block-pramukh-dealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: मारहरा विधायक की ऑडियो वायरल, ब्लॉक प्रमुख मतदान के लिए डीलिंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: मारहरा विधायक की ऑडियो वायरल, ब्लॉक प्रमुख मतदान के लिए डीलिंग!
Mon, 10 May 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 May 2021 12:07 AM IST
सार
वायरल ऑडियो मेरा ही है। एक व्यक्ति को पैसे देकर हम ने ही चुनाव लड़ाया था। विश्वासपात्र मानकर उससे फोन पर बात हो रही थी
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
विस्तार
सोशल मीडिया पर मारहरा विधायक का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए डीलिंग की जा रही है। ऑडियो में एक नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य फोन पर अपनी जीत की जानकारी देकर उनसे निर्देशन मांग रहा है। जिस पर विधायक बता रहे हैं कि पुष्पेंद्र को वोट देना है।
विज्ञापन
सदस्य का कहना है कि वह केवल दो लाख रुपये दे रहा है। दूसरी ओर से कहा जा रहा है कि अभी इतने ही रुपये दिए जा रहे हैं। बाद में बढ़ेंगे तो तुम्हें भी ज्यादा दिला दिए जाएंगे। ऑडियो वायरल होने के बाद से यह राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में आ गया है। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं अन्य ब्लॉकों के प्रमुख पदों को लेकर इस तरह की डीलिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो मेरा ही है। एक व्यक्ति को पैसे देकर हम ने ही चुनाव लड़ाया था। विश्वासपात्र मानकर उससे फोन पर बात हो रही थी। लेकिन साजिश के तहत रुपयों की बात बोल कर उसने धोखा दिया। जिससे कि मेरी और पार्टी की छवि खराब की जाए। - वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक मारहरा
विज्ञापन
व्यवस्था: प्रशासन ने तय किए एंबुलेस के रेट, वसूली पर यहां करें शिकायत, डीएम ने दिए निर्देश
मथुरा: कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 330 नए पॉजिटिव मिले, तीन हजार के करीब पहुंचे सक्रिय केस