{"_id":"609540517e17e31d00430585","slug":"up-panchayat-chunav-in-firozabad-pooling-party-will-goes-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: तीन पंचायतों पर होगा मतदान, प्रत्याशियों की हुई थी मौत, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: तीन पंचायतों पर होगा मतदान, प्रत्याशियों की हुई थी मौत, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 May 2021 12:25 AM IST
सार
ब्लॉक में जमा होंगी मतपेटिकाएं, नौ मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद की तीन पंचायतों के प्रधान पद के लिए 13 बूथों पर नौ मई को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को जिला मुख्यालय से रवाना की जाएंगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित ब्लॉक में बने स्ट्रांगरूम मे जमा कराया जाएगा। 11 मई को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए डीएम ने एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
टूंडला ब्लॉक की रजावली ग्राम पंचायत के प्रधान पद की प्रत्याशी सुधारानी, फिरोजाबाद ब्लॉक के वाजिदपुर कुतुकपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी भूरी सिंह तथा जसराना ब्लॉक की जसराना देहात की प्रधान पद की प्रत्याशी विनीता कुमारी की नामांकन करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस कारण चुनाव आयोग ने तीनों ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का चुनाव निरस्त करा दिया था। अब इन पंचायतों में दोबारा चुनाव होगा।
विज्ञापन
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इन पंचायतों के 13 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात करने का निर्णय लिया है। टूंडला की रजावली ग्राम पंचायत में चुनाव के लिए टूंडला एसडीएम बुशरा बानों, जसराना एसडीएम कुमार चंद्र ज्वालिया को जसराना देहात एवं फिरोजाबाद ब्लॉक के गांव वाजिदपुर कुतुकपुर में एसडीएम राजेश कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। इन बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिग पार्टियां शनिवार को जिला मुख्यालय से रवाना होंगी। इसके लिए पोलिंग टीमों को भेजने के लिए तीन वाहनों की व्यवस्था की है। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटिकाओं को संबंधित ब्लाक में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन