फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: voting for second phase in etah and mainpuri district

यूपी पंचायत चुनाव: एटा और मैनपुरी जिले में मतदान आज, सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

Mon, 19 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी/एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी/एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Apr 2021 12:03 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: voting for second phase in etah and mainpuri district
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज एटा और मैनपुरी जिले में मतदान होगा। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दोनों जिलों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


मैनपुरी जिले में 12.20 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में 11945 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें ग्राम प्रधान के 549 पदों के लिए 4850 और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के 761 पदों पर 3417 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 367 और ग्राम पंचायत सदस्य के 6967 पदों के लिए 3311 प्रत्याशी मैदान में हैं। केवल ग्राम पंचायत सदस्य में ही पदों के सापेक्ष प्रत्याशियों की संख्या कम है। जिले में 2085 मतदान स्थल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटा जिले के मतदाता भी गांव की सरकार चुनने के लिए तैयार हैं। जिले के 12.14 लाख मतदाता 2024 मतदान स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि में जिले को 24 जोन और 210 सेक्टर में विभाजित किया है। पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। 

एटा जिले में इतने प्रत्याशी हैं मैदान में 
ग्राम प्रधान- 6085
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 3848
ग्राम पंचायत सदस्य- 4595
जिला पंचायत सदस्य- 329


पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें:

यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में 24 जोनल और 122 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे मतदान की निगरानी

पंचायत चुनाव: मैनपुरी जिले में 98 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, यहां रहेंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed