यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में 24 जोनल और 122 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे मतदान की निगरानी
जिले को 24 जोन और 122 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में पंचायत चुनाव के मतदान की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने फुलप्रूफ प्लान बनाया है। इसके लिए जिले को 24 जोन और 122 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे। वे मतदान केंद्रों की पल-पल की सूचनाएं लेकर उच्चाधिकारियों को अपडेट करेंगे।
सोमवार को होने पंचायत चुनाव के मतदान में कोई बाधा उत्पन्न न कर सके, इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है। प्रशासन ने जिले को मतदान की निगरानी के लिए 24 जोन और 122 सेक्टर में बांटा हैं। जोन में जहां जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं तो सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
सेक्टर मजिस्ट्रेट जहां पीठासीन अधिकारियों से सीधे संपर्क कर मतदान के साथ-साथ केंद्र की गतिविधियों की रिपोर्ट लेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट से ये डाटा लेंगे। अगर कहीं भी कोई समस्या या गड़बड़ी की शिकायत मिलती है जोनल मजिस्ट्रेट तत्काल संबंधित थाने को सूचना देने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी अपडेट करेंगे। सभी जोनल मजिस्ट्रेट के वाहनों में इसके लिए वायरलेस भी लगवाया गया है।
छह सुपर जोनल भी करते रहेंगे भ्रमण
सुरक्षा और प्रशासनिक नियंत्रण के लिए छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपनी पूरी तहसील में मतदान पर नजर रखेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट से वे सूचनाएं लेंगे। अगर कहीं कोई समस्या आता है तो वे सुपर नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया या जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को सूचित करेंगे।
ब्लॉकवार जोन और सेक्टर की संख्या
ब्लॉक का नाम जोन की संख्या सेक्टर की संख्या
-मैनपुरी 03 12
-सुल्तानगंज 03 15
-बेवर 03 18
-जागीर 02 08
-कुरावली 02 14
-घिरोर 03 14
-किशनी 03 13
-करहल 03 15
-बरनाहल 02 13
कुल 24 122
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि मतदान की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वे लगातार मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रखेंगे। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी सुरविजन का काम करेंगे। कहीं भी कोई गड़बड़ी या समस्या होने पर वे तत्काल अपडेट करेंगे।