{"_id":"60714a80c8230824ce7f07b1","slug":"up-panchayat-chunav-2021-up-panchayat-elections-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में नामांकन पत्रों की जांच के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में नामांकन पत्रों की जांच के नाम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल
Sat, 10 Apr 2021 01:43 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
खिड़की से एआरओ को रुपये देता प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में शुक्रवार को किशनी ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच के नाम पर प्रत्याशियों से अवैध वसूली किए जाने का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एआरओ द्वारा प्रत्याशियों से जांच के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। वीडियो में प्रत्याशी भी रुपये देने की बात स्वीकार कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर नौ और दस अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जानी है। शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच का काम चल रहा था। वायरल वीडियो में किशनी ब्लॉक में कैथपुर न्यायत पंचायत के काउंटर पर प्रत्याशियों की लाइन लगी थी।
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: प्रधानी की 'जंग' में उतरीं मां-बेटी और भतीजी, सास-बहू भी आमने-सामने
विज्ञापन
इसी दौरान ग्राम पंचायत कुतुपुर से प्रधान पद का नामांकन करने वाले प्रत्याशी और सुनील कुमार काउंटर पर पहुंचे। वीडियो में काउंटर पर तैनात एआरओ कुलदीप द्विवेदी ने उनसे जांच के नाम पर दो सौ रुपये लिए। इस बात को प्रत्याशी सुनील कुमार भी वीडियो में स्वीकार कर रहे हैं।
अधिकारियों ने ये कहा
इस मामले में आरओ यश कुमार वर्मा का कहना है कि अगर एआरओ वसूली कर रहे थे तो प्रत्याशी को उनसे शिकायत करनी चाहिए थे। उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी सभी एआरओ को किसी प्रकार की वसूली न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि अवैध वसूली के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर वसूली की गई है तो जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।