फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: samajwadi party declares name of candidates in Kasganj

यूपी पंचायत चुनाव: कासगंज में भाजपा के बाद सपा ने घोषित किए उम्मीदवार, यहां देखें पूरी सूची

Thu, 08 Apr 2021 01:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 01:26 PM IST
सार

  • समाजवादी पार्टी ने जारी की 22 वार्डों पर उम्मीदवारों की सूची
  • पूर्व सांसद, उनकी पत्नी-बेटी सहित कई को बनाया उम्मीदवार

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: samajwadi party declares name of candidates in Kasganj
यूपी पंचायत चुनाव 2021: सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने जारी की सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बाद गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने सूची जारी कर दी। सपा ने 23 वार्डों में से 22 वार्डों में जिला पंचायत सदस्य पदों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव, उनकी पत्नी सीमा यादव एवं बेटी तनु यादव को भी उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


सपा ने वार्ड नंबर-1 से कोई प्रत्याशी नहीं उतरा गया है। जबकि वार्ड नंबर-2 पर सोरों ब्लॉक प्रमुख तनु यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि वार्ड संख्या-3 से शिवानी उर्फ शर्मावती, वार्ड संख्या- 4 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा यादव, वार्ड संख्या-5 से पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव प्रत्याशी रहेंगे। 
विज्ञापन


सपा के उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड संख्या-6 से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रतनलाल दिवाकर को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड संख्या-7 से आसमां, वार्ड संख्या-8 से जिला पंचायत सदस्य पूनम शाक्य, वार्ड संख्या-9 से पूर्व विधायक स्वर्गीय अनार सिंह दिवाकर की पत्नी ऊषा देवी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

यहां से इन्हें बनाया उम्मीदवार
वार्ड संख्या-10 से शाहरुख राज, वार्ड संख्या-11 से संजय सिंह, वार्ड संख्या- 12 से नन्हीं देवी, वार्ड संख्या-13 से महेंद्र सिंह, वार्ड संख्या-14 से विपिन कुमार बघेल, वार्ड संख्या-15 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी सुनीता देवी और वार्ड संख्या-16 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी शीला देवी उम्मीदवार हैं।  

वार्ड संख्या-17 से जितेंद्र कुमार, वार्ड संख्या-18 से समर्थ यादव, वार्ड संख्या-19 से सचिन कुमार, वार्ड संख्या-20 से डा. विकास यादव, वार्ड संख्या- 21 से संगीता बघेल, वार्ड संख्या-22 से देवेंद्र सिंह, वार्ड संख्या- 23 से रणजीत सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पार्टी पूरी दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed