फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav 2021: Re polling at two polling booths in Agra

पंचायत चुनाव का पुनर्मतदान: आगरा के रिहावली में 89.35 और चंदसौरा में 65.56 फीसदी वोट पड़े 

Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Apr 2021 12:19 AM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को मतदान के दौरान फतेहाबाद के रिहावली और जगनेर के चंदसौरा मतदान केंद्र पर असामाजिक तत्वों ने हमलाकर मतपेटियां लूट ली थीं। इसके बाद दोनों मतदान केंद्रों का मतदान निरस्त कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav 2021: Re polling at two polling booths in Agra
चंदसौरा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान मतपेटियां लूट लिए जाने के कारण फतेहाबाद ब्लॉक के रिहावली और जगनेर ब्लॉक के चंदसौरा बूथ पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान कराया गया। दोनों बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखी। रिहावली में 89.35 और चंदसौरा में 65.56 फीसदी मतदान हुआ।

विज्ञापन

 
ग्राम पंचायत रिहावली के बूथ संख्या 10 पर हुए पुनर्मतदान के दौरान फतेहाबाद, डौकी थाने की पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई थी। एसडीएम सुमित सिंह और सीओ ब्रजमोहन गिरी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार सौरभ कुमार के मुताबिक रिहावली में 89.35 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल 451 मतदाता थे। इनमें से 403 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 202 महिलाएं और 201 पुरुष रहे। चंदसौरा के बूथ संख्या 24 पर 643 मतदाताओं में से 428 ने वोट डाले। इसमें 222 महिलाएं और 206 पुरुष शामिल रहे। यहां 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed