फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021 news: caste wise reservation for gram pradhan will release tomorrow in mainpuri

UP Panchayat Election 2021 : यूपी पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण की सूची तैयार, 177 ग्राम पंचायतों पर टिकी हैं निगाहें

Tue, 02 Mar 2021 01:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Mar 2021 01:31 PM IST
सार

  • मंगलवार को जारी होगी पंचायत चुनाव आरक्षण की अंतिम सूची
  • विकास भवन और ब्लॉकों पर चस्पा होगी आरक्षण की सूची 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 news: caste wise reservation for gram pradhan will release tomorrow in mainpuri
उत्तर प्रदेश चुनाव 2021: जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची मंगलवार को जारी हो जाएगी। सूची जारी होने के साथ ही विभिन्न पदों के आरक्षण को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग जाएगा। सोमवार को दिन भर विकास भवन स्थित बंद कमरे में पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आरक्षण सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। 

विज्ञापन


शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण के चार्ट उपलब्ध कराए थे। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या निर्धारित की गई थी। इसी चार्ट के अनुसार ब्लॉकवार जिला मजिस्ट्रेट को आरक्षण का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए गए थे। दो से तीन मार्च के बीच अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाना है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने दो मार्च को आरक्षण सूची चस्पा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सोमवार को विकास भवन स्थित पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में दिन भर काम चलता रहा। डीपीआरओ, एडीपीआरओ के अलावा विभागीय कर्मचारी आरक्षण सूचियों में आबादी आदि का मिलान करते रहे। ये पूरा काम बंद कमरे में चलता रहा, ताकि किसी को भी आरक्षण की कानों कान भनक न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन और ब्लॉकों पर चस्पा होगी सूची 
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। दो मार्च को विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में इसे चस्पा करा दिया जाएगा। साथ ही सभी ब्लॉकों पर भी सूची चस्पा कराई जाएगी। यहां लोग सूची देखकर अपने क्षेत्र के अनुसार पदों का आरक्षण देख सकेंगे। 

आठ मार्च तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां 
आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद चार से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। सभी ब्लॉकों, जिला पंचायत कार्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर लोग आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद नौ मार्च को आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्रित कर उनका 12 मार्च तक निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 13 मार्च को फिर आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

- जिले में 549 ग्राम प्रधान के पद हैं। 
- 30 पद जिला पंचायत सदस्य के हैं। 
- 09 पद ब्लॉक प्रमुख के हैं। 
- 761 पद क्षेत्र पंचायत सदस्य के हैं। 
- 6967 पद ग्राम पंचायत सदस्य के है। 

177 ग्राम पंचायतों पर टिकी हैं निगाहें 
पंचायत चुनाव आरक्षण में ग्राम प्रधान पद के लिए 115 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की जानी हैं। इसमें 41 सीटें अनुसूचित जाति महिला और 74 सीटें अनुसूचित जाति के लिए शामिल होंगी। 

ऐसे में हर किसी की निगाह उन 177 ग्राम पंचायतों पर टिकी हुई है, जो बीते पांच चुनावों में कभी एससी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुईं। उनका मानना है कि वही पंचायतें प्राथमिकता के आधार पर एससी के लिए आरक्षित की जाएंगी। हालांकि वास्तविक स्थिति तो सूची आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 
 
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ईशा प्रिया ने बताया कि पंचायत चुनाव आरक्षण की अंतिम सूची शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आरक्षण चार्ट के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तैयार की गई है। मंगलवार को विकास भवन और ब्लॉकों में इसे जारी करा दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed