फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav 2021 Bsp Aap And Congress List Of Candidates

पंचायत चुनाव 2021: आगरा में आप, बसपा और कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, देखिए नामों की लिस्ट

Fri, 02 Apr 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Apr 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Up Panchayat Chunav 2021 Bsp Aap And Congress List Of Candidates
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। बहुजन समाज पार्टी ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं आप ने 27 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने 13 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। कांग्रेस ने मतदान की तारीख पर भी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


बसपा ने दिया इन्हें समर्थन
बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थित 35 प्रत्याशियों के  नाम जारी कर दिए। बुधवार को बसपा ने 27 और बृहस्पतिवार को 8 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। जिलाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा ने बताया कि बाकी प्रत्याशियों के नाम भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। गुरुवार शाम को वार्ड 7 से पूरन सिंह, 13 से हेमलता जयंत, 20 से मुरारी लाल, 30 से कामिनी, 34 से कांता देवी कुशवाह, 41 से राजेश उपाध्याय, 49 से सुरेश बाबू, 11 से हेमंत चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। 
विज्ञापन


आप ने 27 प्रत्याशियों की सूची जारी की
आम आदमी पार्टी (आप) पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के 27 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। गुरुवार को बुंदू कटरा स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में प्रत्याशियों की घोषणा दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जिले के चुनाव प्रभारी गिरीश सोनी ने की। वार्ड संख्या दो से सुरेश चंद वाल्मीकि, तीन से मनोज कुशवाह, चार से प्रणवीर सिंह, पांच से चमेली, छह से बनी सिंह, सात से सोबरन सिंह दिवाकर, आठ से गुड्डी देवी, 13 से निर्मला चंद्रा, 18 से कमलेश देवी, 19 से शिवकुमार, 24 से हेमवती देवी, 33 से प्रदीप हरी शर्मा, 36 से सुनीता देवी, 37 से महेश वर्मा, 38 से मुन्नालाल तोमर, 39 से आशा देवी, 41 से राजेश निषाद, 43 से ममता वर्मा निषाद, 44 से शिवचरन वर्मा, 45 से राघवेंद्र सिंह, 46 से अखिलेश पुरोहित 47 से अनुपम, 48 से जयप्रकाश दादौरिया, 49 से सुरेश चंद को प्रत्याशी बनाया गया है। तीन के नाम अभी होल्ड पर हैं। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान व मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने 13 प्रत्याशी घोषित किए
जिला कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, साक्षात्कार के बाद वार्ड 2 से अरुण प्रताप निराला, वार्ड 11 से मंजूबाला, वार्ड 27 से वीरेंद्र उपाध्याय, 36 से कुंवरपाल, 17 से श्यामबाबू, 29 से ममता देवी, 30 से ओमप्रकाश सिकरवार, 31 से कमलेश, 32 से बबली देवी, 33 से मायाराम, 34 से सत्यवती, 35 से पद्म सिंह, 45 से संजय सिंह प्रत्याशी होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन अप्रैल तक सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। 

पंचायत चुनाव में मतदान  की तारीख बदलें: कांग्रेस
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पंचायत चुनाव में मतदान की तारीख 15 अप्रैल घोषित करने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी से मुलाकात करके बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। आगरा में उत्तर भारत के विभिन्न जिलों से यहां होने वाले जयंती समारोह में भाग लेेने लोग आते हैं। इसके अगले तीन दिन भीमनगरी में शामिल होते हैं।

ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग 15 अप्रैल को होने वाले मतदान से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने ज्ञापन में मतदान की तारीख को संशोधित करने की मांग की है। इस दौरान अशोक शर्मा, नरेंद्र कुमार, विनोद जरारी, आईडी श्रीवास्तव, आशीष तिवारी, अनूप कैन, आकाशदीप, रामप्रकाश बघेल, संतोष चौधरी, ओमहरि आनन्द, वीरेंद्र सोनी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed