फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat Chunav 2021: Attack On Police Team At Eka Station

Up Panchayat Chunav 2021: फिरोजाबाद में प्रचार वाहन पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, नौ नामजद, 15 अज्ञात पर मुकदमा

Wed, 07 Apr 2021 12:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 12:09 PM IST
सार

  • पुलिस का दावा-प्रचार वाहन में भारी मात्रा में शराब मिली
  • आरोपी का कहना- मौके पर नहीं था मौजूद साजिश के तहत कार्रवाई
 

विज्ञापन
Up Panchayat Chunav 2021: Attack On Police Team At Eka Station
पुलिस ने पकड़ी प्रचार में शामिल बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में थानाध्यक्ष एका द्वारा प्रचार वाहन को पकड़ने पर मंगलवार देर शाम जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर सीओ जसराना सहित कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रचार वाहन को लेकर थाने आई। पुलिस ने प्रचार वाहन से शराब मिलने की बात कही है। थानाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने नौ ज्ञात और पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि मंगलवार देर शाम थानाध्यक्ष एका क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान वार्ड संख्या दस से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रदीप यादव उर्फ झब्बू का वाहन प्रचार करते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने चालक से अनुमति पत्र दिखाने को कहा। लेकिन चालक अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस वाहन को थाने ले जाने लगी। जैसे ही इसकी जानकारी प्रदीप यादव को हुई। वह समर्थकों सहित पहुंचे, उन्होंने पुलिस को घेर लिया। आरोप है कि प्रदीप यादव ने पुलिस के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की करते हुए चालक को जबरन छुड़ा लिया। पु
विज्ञापन


लिस टीम के साथ अभद्रता की जानकारी मिलने पर सीओ जसराना कमलेश कुमार और एका एवं फरिहा थाने का पुलिस बल भी जा पहुंचा। पुलिस टीम को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस प्रचार वाहन को थाने लेकर आई। तलाशी के दौरान प्रचार वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने इसके बाद नगला बनिया में छापेमारी की तो वहां पार्टी होते मिली। मौके से पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी प्रदीप यादव का कहना है कि जिस समय घटना हुई हैं मैं सुराया गांव में था, वहां पर एक लोग की मौत हो गई थी। उस परिवार को सांत्वना देने के लिए गया था। पुलिस लोकतंत्र की हत्या कर रही है। साजिश के तहत मेरी गाड़ी और सात मोटर साइकिल को तोड़ दिया गया। निर्दोष पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि थानाध्यक्ष एका नरेंद्र शर्मा के साथ अभद्रता करने पर मामला दर्ज कर फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed