फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: Agra district will be divided 12 super zones for voting

यूपी पंचायत चुनाव: आगरा जिले को 12 सुपर जोन में बांटकर होगी सुरक्षा, सीमाओं पर भी चौकसी

Thu, 08 Apr 2021 12:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

  • मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कसी कमर
  • संवेदनशील बूथों पर लगाई जाएगी अतिरिक्त फोर्स
  • छह कंपनी पीएसी और एक कंपनी पैरा मिलिट्री आई 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: Agra district will be divided 12 super zones for voting
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था जिले को 12 सुपर जोन में बांटकर की जाएगी। प्रत्येक जोन में पुलिस के साथ पीएसी और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव में पुलिस खुराफातियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रही है। 47 हजार से अधिक को पाबंद कर दिया गया है। हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा रही है। अवैध शराब लेकर आने वालों को पकड़ा जा रहा है। अधिकारी बैठक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जिले को 12 सुपर जोन में बांटा गया है। इसके अलावा सेक्टर भी बनाए गए हैं। जोन और सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा तीन हजार से अधिक निरीक्षक, एसआई, सिपाही और होमागार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री फोर्स भी रहेगी तैनात
छह कंपनी पीएसी और एक कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी रहेगी। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ अधिकारियों ने गांव-गांव रूट मार्च करना भी शुरू कर दिया है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर दूसरे राज्य से लगी सीमाओं पर भी पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। 

पंचायत चुनाव में मतदान के दिन 15 अप्रैल को देहात में सभी बाजार, दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने साप्ताहिक बंदी की तर्ज पर मतदान दिवस पर बाजार बंदी के आदेश दिए हैं। 

15 ब्लॉकों की 690 ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस बार मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय किया गया है। मतदान के दिन जहां साप्ताहिक बंदी मान्य नहीं है वहां भी बाजार में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। निजी वाहनों से मतदाता वोट डालने जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed