फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Panchayat By Elections Result Of Agra Rural

पंचायत उपचुनाव: आगरा के परिणाम घोषित, सास के निधन पर बहू, पति के निधन पर पत्नी बनीं प्रधान

Tue, 15 Jun 2021 09:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

सोमवार को हुई मतगणना के बाद तीन प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य, 156 ग्राम सदस्य सहित सभी 160 रिक्त पदों का परिणाम घोषित हो गया।

विज्ञापन
Up Panchayat By Elections Result Of Agra Rural
पंचायत उपचुनाव: आगरा के खंदौली में विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जैतपुरकलां की मढ़ेपुरा ग्राम पंचायत में सास के निधन पर उपचुनाव में बहू जीती। खंदौली की कुबेरपुर ग्राम पंचायत में पति के निधान से खाली हुए प्रधान पद पर पत्नी जीत गई। फतेहपुर सीकरी की रसूलपुर पंचायत में पिता के निधन से रिक्त हुए प्रधान पद बेटा पहले ही निर्विरोध जीत चुका है। बिचपुरी की ग्राम पंचायत बरारा में रजनी देवी प्रधान पर जीती हैं। सोमवार को हुई मतगणना के बाद शाम छह बजे तक तीन प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य, 156 ग्राम सदस्य सहित सभी 160 रिक्त पदों का परिणाम घोषित हो गया।

विज्ञापन


 मढ़ेपुरा गांव में सीमा देवी की प्रधान बनने से पहले ही मृत्यु हो गई। 15 अप्रैल को हुए मतदान में उन्हें 139 वोटों से जीत मिली थी, लेकिन मतगणना से पहले ही उनका निधन हो गया। परिणाम आने के बाद उपचुनाव में ग्रामीणों ने सीमा की बहू सोना देवी को उपचुनाव में उतारा। यहां दो उम्मीदवार थे। सोमवार को दोपहर तक मढ़ेपुरा पंचायत प्रधान की तस्वीर साफ हो गई। सोना देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुड्डी देवी को 436 वोट से हरा दिया। सोना देवी को 1117 वोट मिले। जबकि गुड्डी को 681 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


सास सीमा देवी की जगह अब उनकी बहू सोना देवी प्रधान होगी। दूसरी तरफ खंदौली की कुबेरपुर ग्राम पंचायत में पति जसवीर सिंह सिकरवार के निधन से रिक्त हुए प्रधान पद पर उपचुनाव में उनकी पत्नी गीता देवी जीत गई। यहां चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। गीता के पति जसवीर की चुनाव परिणाम आने से पहले ही मृत्यु हो गई थी। गीता ने 228 वोट से अमित प्रताप को हराया। गीता को 1235 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अमित को 1007 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिचपुरी की ग्राम पंचायत बरारा में रजनी देवी प्रधान पर जीती हैं। उधर, फतेहपुर सीकरी की रसूलपुर ग्राम पंचायत में रिक्त हुए पद पर पिता की जगह उनके पुत्र को निर्विरोध पहले ही चुना जा चुका है। इनके अलावा एत्मादपुर में सिकतरा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मोहरश्री ने 482 मतों से विजयी रहीं। मोहरश्री को 692 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार सुहागा देवी को 210 मत प्राप्त हुए हैं। 26 मत यहां निरस्त हो गए। 

ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भी हार
जैतपुरकलां ब्लॉक के वार्ड 51 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाली मधु यादव ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं जीत सकीं। शाहपुर गुर्जर ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या तीन से उन्होंने उपचुनाव में किस्मत आजमाई। यहां उन्हें सिर्फ एक वोट मिला। शाहपुर गुर्जर से मीरा देवी ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।

उपचुनाव में इनकी जीत
- ग्राम प्रधान बरारा- रजनी देवी
- ग्राम प्रधान मढ़ेपुरा- सोना देवी
- ग्राम प्रधान कुबेरपुर- गीता देवी
- ग्राम प्रधान रसूलपुर-चंद्रशेखर (निर्विरोध)
- एत्मादपुर से क्षेत्र पंचायत सदस्य-मौहर श्री
- खेरागढ़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य-रिंकू कुमार उर्फ रिंकल
- अकोला से क्षेत्र पंचायत सदस्य-हरिओम

पंचायत उपचुनाव: फिरोजाबाद में जारी हुआ परिणाम, जानिए कौन बना विजेता, एक गांव में बहुएं जीतीं सास हारीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed