फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Panchayat By Election 2021 Voting Start Today: Up Panchayat By Election Voting Live Updates In Agra

पंचायत उपचुनाव: आगरा मंडल में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए हुआ मतदान, 14 जून को आएगा परिणाम

Sun, 13 Jun 2021 08:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 08:11 AM IST
सार

आगरा समेत मंडल के सभी जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए।

विज्ञापन
UP Panchayat By Election 2021 Voting Start Today: Up Panchayat By Election Voting Live Updates In Agra
यूपी पंचायत उप चुनाव 2021:: मैनपुरी के एक मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में तीन प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और 157 ग्राम पंचायत सदस्य समेत कुल 160 रिक्त पदों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में 78 मतदान केंद्रों के 125 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। सभी बूथों पर शाम छह बजे तक वोट डाले गए। 

विज्ञापन


खंदौली ब्लॉक की कुबेरपुर, जैतपुर कला की मढ़ेरा और बिचपुरी की बरारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। यहां निर्वतमान प्रधानों की मृत्यु से पद रिक्त हुए हैं। एत्मादपुर ब्लॉक की एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी वोट डाले गए। बाकी ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ।  
विज्ञापन


मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। इनके लिए ब्लॉक स्तर पर स्ट्रांग रूम बनाए गए। ब्लॉक पर ही मतपेटियां जमा हुईं। 14 जून को सुबह आठ बजे से ब्लॉक स्तर पर ही मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा जिले के 132 बूथों पर मतदान
मथुरा जिले के 132 बूथों पर मतदान हुआ। इसके लिए 528 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बता दें कि निर्वाचन के लिए चयनित की गईं 220 ग्राम पंचायतों में 2233 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर निर्वाचन के लिए कुल 2163 पदों पर उपचुनाव हुआ है। मथुरा ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉक में मतदान कराया गया। मथुरा ब्लॉक में सभी पदों पर मात्र एक-एक ही नामांकन आने के कारण कोई चुनाव नहीं हुआ। 

मैनपुरी जिले में कुल 194 पदों पर मतदान हुआ है। इसमें मैनपुरी, किशनी, घिरोर, कुरावली, जागीर और करहल ब्लॉक शामिल हैं। इन ब्लॉकों में कुल 191 ग्राम पंचायत सदस्य, दो ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए लोग वोट डाले गए। ग्राम प्रधान के लिए कुरावली के गांव नगला ऊसर और घिरोर के गांव नसीरपुर में मतदान हुआ। 

फिरोजाबाद जिले में 94 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चार ब्लॉकों के 44 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए चार जोन एवं 12 सेक्टरों में बांटते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट तो तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई। एटा जिले में दो ग्राम प्रधान, 10 ग्राम पंचायत सदस्य व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed