फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up news young man found dead on railway track in mathura

रात में दोस्तों संग दावत खाने गया युवक, सुबह दो हिस्सों में मिली लाश, सहम गए लोग

Sun, 03 Nov 2019 09:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
up news young man found dead on railway track in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में शनिवार की सुबह गांव कोयल फाटक के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। उसका धड़ और गर्दन अलग-अलग पड़े थे। युवक शुक्रवार रात दावत खाने के लिए दोस्तों के संग गया था। मृतक के पिता ने हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना राया के गांव कोयल निवासी बॉबी (19) पुत्र नानक चंद शुक्रवार को दोस्तों के हाथरस रोड पर मैरिज होम में दावत खाने गया था। शनिवार की सुबह गांव कोयल फाटक के पास रेलवे लाइन पर उसका शव मिला। उसका धड़ रेलवे लाइन के बीच में था और गर्दन 10 मीटर दूर पड़ी थी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची राया पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पिता ने फिलहाल किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने हत्या किए जाने की तहरीर थाना राया में दी है। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरिज होम के पास मिला खून

रेलवे लाइन पर खून का कम मिलना युवक की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर रखने की तरफ इशारा कर रहा है। माना जा रहा है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। इसके बाद शव रेलवे लाइन पर रखा गया है। उधर, मैरिज होम के पास खून पड़ा मिला है। पुलिस ने मैरिज होम के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।

बड़े भाई की भी हो चुकी है हादसे में मौत

दूसरों की खुशियों में चार चांद लगाने वाले नानक चंद के यहां मातम पसरा है। छोटे बेटे बॉबी की मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। उनके बड़े बेटे की हादसे में मौत हो चुकी है। बैंडबाजों का काम करने वाले नानक का बड़ा लड़का सन्नी बीस माह पूर्व सहालग कर लौट रहा था, तभी बैंड लदी मेटाडोर पलटने से उसकी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed