फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP news Vishnu tells the whole story who survived drowning in Utangan River

UP: गड्ढे में गिरे तो पानी ने उछाला, भाई ने पकड़ा हाथ... उटंगन नदी में डूबते समय बचे विष्णु ने बताई पूरी कहानी

Sun, 05 Oct 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Oct 2025 03:32 PM IST
सार

उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दाैरान डूबे खेरागढ़ के गांव कुसियापुर के सात युवकों का चौथे दिन भी पता नहीं चल सका। रविवार को भी सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) का तलाशी अभियान जारी रहा।

विज्ञापन
UP news Vishnu tells the whole story who survived drowning in Utangan River
हादसे की जानकारी देता विष्णु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशहरा के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान उटंगन नदी में डूबे गांव कुसियापुर के 13 लोगों में से विष्णु को ग्रामीणों को उसी दिन बचा लिया था। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को खेरागढ़ के एक अस्पताल में भर्ती विष्णु ने दर्दनाक हादसे के बारे में बताया। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि जैसे ही वह नदी में मौजूद गड्ढे में गिरे तो पानी ने उछाल दिया और पीछे आ रहे भाई ने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एक अन्य ग्रामीण की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 

कम था नदी का जलस्तर
विष्णु ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जब सब लोग नदी में उतरे तो जलस्तर काफी कम था। नदी का पानी लोगों की कमर तक आ रहा था। इसीलिए सभी आगे बढ़ते गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि नदी में गहरा गड्ढा भी है। अचानक से एक व्यक्ति का गड्ढे में गिर गया। उसे बचाने के लिए सभी लोग गिरते चले गए। वह पीछे थे। गड्ढे में गिरते ही पानी ने उछाल दिया, पीछे आ रहे भाई ने हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एक अन्य ग्रामीण की मदद से उन्हें बाहर लाया गया।
 

इस जगह पहले कभी नहीं किया था विसर्जन
विष्णु का कहना है कि जहां ग्रामीण गए थे, वहां पहले कभी मूर्ति विसर्जन नहीं हुआ था। पुलिस का भी इंतजाम नहीं था। उटंगन बरसाती नदी है, बारिश के बाद वह सूख जाती है। इसलिए खनन भी होता है। खनन के कारण ही वहां गहरा गड्ढा हो गया। इसका किसी काे अंदाजा नहीं था कि गड्ढा इतना गहरा होगा कि वह हादसे का कारण बन जाएगा।
विज्ञापन

उटंगन में रोका गया पानी, एनडीआरएफ-सेना का तलाशी अभियान जारी
उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दाैरान डूबे खेरागढ़ के गांव कुसियापुर के सात युवकों का चौथे दिन भी पता नहीं चल सका। रविवार को भी सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) का तलाशी अभियान जारी रहा। युवकों की तलाश के लिए नदी की धारा को डूब क्षेत्र के बीच से नाला बनाकर दूसरी तरफ मोड़ा गया है। 250 मीटर के क्षेत्र में नदी का पानी कम करने के लिए अस्थायी बांध बनाया गया है। नाला बनाकर पानी निकाला जा रहा है। वहीं अपनों के इंतजार में परिवार के लोगों की आंखें पथरा गई हैं। घटनास्थल पर हजारों लोग डूबे हुए युवकों के निकलने के इंतजार में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed