Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: New revelation in TCS manager suicide case wife's infidelity became reason for death

यूपी: TCS मैनेजर सुसाइड केस में नया खुलासा...पत्नी की बेवफाई बनी मौत की वजह, इसलिए की थी मानव से शादी

Fri, 09 May 2025 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 11:45 AM IST
सार

 Agra Suicide Case: टीसीएस कंपनी के मैनेजर की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्नी निकिता सहित तीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कहा गया है कि मानव ने पत्नी निकिता की बेवफाई और धमकी से तंग आकर जान दे दी। 
 

विज्ञापन
UP: New revelation in TCS manager suicide case wife's infidelity became reason for death
Manav Sharma suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Manav Sharma Suicide Case: आगरा में टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के केस में पुलिस ने पत्नी निकिता, ससुर और सास के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। कहा गया कि पत्नी की बेवफाई से मानव परेशान थे। उन्हें धमकी भी दी गई थी। इससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बाद में उनका सुसाइड से पहले का वीडियो भी सामने आया था। इसे अहम साक्ष्य माना गया है। तीनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन





 
Trending Videos

डिफेंस काॅलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा टीसीएस कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे। वह 23 फरवरी को मुंबई से पत्नी निकिता शर्मा के साथ घर आए थे। पत्नी को बरहन में उनके मायके छोड़कर वापस घर आ गए थे। अगले दिन उनका शव फंदे से लटका मिला था। बाद में पता चला था कि रात में मानव की पत्नी से व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी।

ये भी पढ़ें -  पाकिस्तानी पायलेटों को जान बचाकर भागना पड़ा: भारतीय एयरफोर्स ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 1971 में जानें क्या हुआ...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वीडियो भी मिला था। मगर, यह वीडियो परिजन को 27 फरवरी को मिला था। इसमें मानव फंदा लगाए नजर आए थे। इसमें उन्होंने कहा था कि मर्दों की भी सुनो। साथ ही पत्नी के बारे में भी बातें कही थीं। मामले में मानव के पिता ने बहू निकिता, उसके पिता निपेंद्र शर्मा, मां और बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया।

 
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर आया था मैसेज
पुलिस ने निकिता सहित चारों आरोपियों को जेल भेजा था। एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि केस में कई साक्ष्य एकत्रित किए गए। परिवार के लोगों से बात की गई। इसमें पता चला कि मानव के पास इंस्टाग्राम पर एक महिला ने मैसेज किया था। इसमें निकिता के बारे में कुछ बातें लिखी थीं। इस पर ही घर में रार शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती पत्नी का कत्ल, मासूम बेटी का ब्लेड से रेता गला...इसलिए दी खौफनाक मौत; पति का चौंकाने वाला खुलासा


 

मानव निकिता से तलाक लेना चाहता था। वह पत्नी को मायके छोड़ आया था। तब उसे ससुरालियों ने धमकी दी थी। उत्पीड़न का केस दर्ज कराने की बात कही थी। इससे ही परेशान होकर मानव ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपपत्र में मानव की बहन, मां-पिता के अलावा 17 गवाह बनाए गए हैं। निकिता और उसके पिता निपेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने, जबकि मां को षडयंत्र में शामिल होने का आरोपी बनाया है। वहीं आरोपी बहन के संबंध में विवेचना चल रही है।

ये भी पढ़ें -  Agra: धोखे से शादी फिर किया घिनौना काम...पीड़िता को मिला न्याय, आरोपी को 10 साल कारावास


 

फरार हो गई थी निकिता
घटना के बाद आरोपी पत्नी निकिता फरार हो गई थी। उसने वीडियो भी वायरल किए थे। उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। मगर, राहत नहीं मिल सकी थी। पुलिस ने सबसे पहले उसकी मां और बहन को जेल भेजा था। 40 दिन बाद निकिता और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपी जेल में हैं। जमानत भी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed