फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Minister Shrikant Sharma inspected preparations in Vrindavan Kumbh Mela Site

पांच फरवरी तक हर हाल में पूरी हो जाएं वृंदावन कुंभ मेले की तैयारियां, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश

Sun, 31 Jan 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jan 2021 12:04 AM IST
सार

  • ऊर्जा मंत्री ने कहा- मेला स्थल में एक सेकेंड के लिए बिजली नहीं जानी चाहिए, 14 फरवरी को आएंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
UP Minister Shrikant Sharma inspected preparations in Vrindavan Kumbh Mela Site
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में श्रीकांत शर्मा साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा शनिवार को वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे। उन्होंने मेला क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। पांच फरवरी तक हर हाल में सभी काम सौ फीसदी पूरे करने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने देवरहा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि देवरहा घाट का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को वृंदावन आएंगे। हरिद्वार से पहले वृंदावन में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे कुंभ मेला बैठक की तैयारियों की समीक्षा ऊर्जामंत्री ने डीएम नवनीत चहल, मेलाधिकारी नगेंद्र प्रताप, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, मेयर डॉ. मुकेश आर्यबंधु व जिला प्रशासन के अन्य अफसरों के साथ की। 
विज्ञापन


गुणवत्तायुक्त राशन बांटने के निर्देश
इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को यमुना में गंगाजल प्रवाहित करने के निर्देश दिए। साथ ही विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, खाद्य विभाग, पर्यटन विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। खाद्य विभाग के अधिकारियों को संतों के लिए गुणवत्तापरक राशन बांटने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव कालरा को सख्त हिदायत दी कि मेला क्षेत्र में एक सेकेंड के लिए भी बिजली ट्रिप नहीं होनी चाहिए। टटिया स्थान गली बनने में हो रही देरी पर भी ऊर्जामंत्री ने नाराजगी जताई। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम सदर क्रांतिशेखर, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी, उप सभापति राधाकृष्ण पाठक, महंत मदनमोहन दास, महंत हरिशंकर दास नागा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, बिहारीलाल वशिष्ठ, सुभाष पहलवान, रामविलास चतुर्वेदी, उदयन शर्मा, राजेश पंडित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed