फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP minister shrikant sharma giving homage to child died in police encounter

मथुरा मुठभेड़ः मृत बच्चे के घर पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

Sat, 20 Jan 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टाउनशिप (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टाउनशिप (मथुरा) Updated Sat, 20 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
UP minister shrikant sharma giving homage to child died in police encounter
श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार को मोहनपुर अड़ूकी गांव में पहुंचे और पुलिस की गोली से मरे माधव के परिवार वालों से मुलाकात की। माधव के पिता और दादा ने मंत्री को पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। पुलिस की विवेचना चल रही है। अगर किसी ने विवेचना में भी खेल करने की कोशिश की तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस वालों ने गांव में आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। 
विज्ञापन


पुलिसवाले कह रहे थे कि बदमाश हैं। लेकिन आसपास में कहीं कोई बदमाश नजर नहीं आ रहा था। इसी फायरिंग में एक गोली बाग के पास बेर खा रहे माधव को लग गई थी। मंत्री ने कहा कि माधव के पिता अमरनाथ की प्राइवेट नौकरी लगवाई जाएगी। जो भी संभव होगा वह आर्थिक मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात नहीं सुधरे तो सभी पर कार्रवाई तय

बिगड़ी कानून व्यवस्था पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अफसरों को कसा। सभी से कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। लूट की वारदातों का तत्काल खुलासा करने को कहा गया। पिछले 15 दिनों से मथुरा में हो रहीं लूट की ताबड़तोड़ वारदातों ने शासन तक को हिला दिया है। 

शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा पहुंचे और कलक्ट्रेट में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री ने माना कि मथुरा के हालात ठीक नहीं हैं। लूट की वारदातों से लोगों में असुरक्षा का भाव पैदा होता है। 

अधिकारियों से शहर में गश्त बढ़ाने को कहा गया। शाम को शहर में पुलिस की मौजूदगी नजर आनी चाहिए। अधिकारी भी शहर में निकलकर चेकिंग कराएं। जब अफसर निकलेंगे तो पुलिस वाले सक्रिय होकर चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed