फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up minister jai kumar jaiki Said on Facilities in Jail Viral Video at Vrindavan

जेल अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो हो रहे वायरल: कारागार मंत्री

Fri, 12 Jul 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Jul 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
up minister jai kumar jaiki Said on Facilities in Jail Viral Video at Vrindavan
प्रदेश के कारागार मंत्री जयकिशन जैकी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने गुरुवार को ठा. बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गोस्वामियों ने उन्हें प्रसादी पटुका, माला और भोग प्रदान किया। 
विज्ञापन


प्रभु दर्शन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के जेलों की दशा में सुधार हुआ है। वहां सेमी मॉडयूलर किचन, रोटी सेंकने, आटा गूंथने की मशीन और मेटल डिटेक्टर और स्कैनर भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फंसाने के लिए अपराधियों ने जेल की वीडियो वायरल करने का नया ट्रेंड निकाला है। ऐसे हर वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए गए हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जेल में बंदियों को सुविधाएं मिलेंगी तो वह वीडियो क्यों वायरल करेगा। सपा, बसपा की सरकार में जो अपराधी जेल में रहकर कार्य कर रहे थे, वह अब नहीं हो पा रहे हैं। यही कारण है कि वह अधिकारियों को परेशान करने के लिए वीडियो वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed