{"_id":"61e15027d0981009886fdfb5","slug":"up-minister-dr-g-s-dharmesh-picture-tamperd-with-akhilesh-yadav-cyber-cell-will-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा मुखिया संग जोड़ी राज्य मंत्री की तस्वीर: साइबर सेल की मदद ले रही आगरा सदर पुलिस, आरोपी पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा मुखिया संग जोड़ी राज्य मंत्री की तस्वीर: साइबर सेल की मदद ले रही आगरा सदर पुलिस, आरोपी पकड़ से दूर
Fri, 14 Jan 2022 03:57 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Jan 2022 03:57 PM IST
सार
सपा मुखिया के साथ राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश की तस्वीर जोड़कर डाली गई थी, थाना सदर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री की अखिलेश यादव के साथ तस्वीर
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश की फोटो सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। थाना सदर पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है। यह पता किया जा रहा है कि जिस फेसबुक आईडी पर फोटो डाला गया, वह असली है या फर्जी। आईडी बनाने के लिए किसका इंटरनेट प्रयोग किया गया।
डॉ. जीएस धर्मेश का एक फोटो तुषार कुशवाहा नाम की फेसबुक आईडी पर बुधवार को डाला गया था। इसमें वो पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ खड़े हुए नजर आ रहे थे। इस मामले में राज्यमंत्री ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे सदर क्षेत्र का रहने वाला बताया है। मगर, आईडी गलत नाम से बनी भी हो सकती है। इसके बारे में पता किया जा रहा है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आईडी बनाने में इस्तेमाल मोबाइल, सिम और इंटरनेट का पता कर आरोपी की धरपकड़ की जाएगी।
संबंधित खबर...
आगरा: योगी सरकार के मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश की फोटो सपा मुखिया के साथ वायरल, मुकदमा हुआ दर्ज