फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Mathura SP City MP Singh transferred Arvind Kumar gets new responsibility

यूपी: मथुरा एसपी सिटी एमपी सिंह का तबादला, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

Sat, 09 Dec 2023 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 03:35 PM IST
सार

मथुरा के एसपी सिटी एमपी सिंह का तबादला हो गया है। अब डॉ. अरविंद कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे। 

 

विज्ञापन
UP Mathura SP City MP Singh transferred Arvind Kumar gets new responsibility
आईपीएस के हुए तबादले

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शासन स्तर से तबादलों का दौर जारी है। शुक्रवार देर रात को मथुरा में तीन साल से तैनात एसपी सिटी एमपी (मार्तंड प्रताप) सिंह का तबादला हरदोई कर दिया गया है। उनके स्थान पर कन्नौज से एसपी डॉ. अरविंद कुमार को मथुरा एसपी सिटी के तौर पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एसपी सुरक्षा आनंद कुमार का भी तबादला किया गया है। उन्हें अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर बुलंदशहर के एसपी देहात बजरंगबली को नया एसपी सुरक्षा बनाया गया है। इधर, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में मथुरा के कोसीकलां के एक्सईएन एनपी सिंह को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


 झांसी नगर क्षेत्र में तैनात एक्सईएन दिनेश यादवेंदु को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। दक्षिणांचल एमडी अमित किशोर ने स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। कोसीकलां के एक्सईएन एनपी सिंह को दक्षिणांचल मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है। तबादले का कारण ओटीएस की प्रगति ठीक न होना और कोसी- कोटवन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed