फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Kasganj Police Raid on Gokashi Information 200 Cows Free from Gokash in Bhargain

यूपीः गोकशों के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो सौ गोवंश कराए मुक्त

Tue, 11 Jun 2019 06:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Jun 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Up Kasganj Police Raid on Gokashi Information 200 Cows Free from Gokash in Bhargain
भरगैन में गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करतीं पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के भरगैन में गोकशी के अड्डों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार रात एवं मंगलवार को दोपहर में ताबड़तोड़ दबिशें दीं।
विज्ञापन


नौ घेरों में बंद दो सौ गोवंश पुलिस ने मुक्त करा दिए। 22 से अधिक गोवंश गोशाला भेजे गए। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए नौ गोकश भागने में सफल हो गए। उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


सोमवार रात एसपी अशोक कुमार शुक्ल को सूचना मिली कि भरगैन में गोकश सैकड़ों गोवंशों को बंधक बनाकर गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर एसपी ने सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम के नेतृत्व में पटियाली, दरियावगंज, अमांपुर, सिकंदरपुर वैश्य सहित कई थानों का पुलिस फोर्स भरगैन में कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताए गए घेरों के दरवाजों के ताले तोड़े। नौ घेरों से करीब 200 गोवंश मुक्त कराए गए। तमाम गोवंश इधर उधर भाग गए। जबकि 22 गोवंश पुलिस ने भरगैन गोशाला में भेज दिए। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गोकश फरार हो गए।

पुलिस ने गोकशी में लिप्त कस्बे के नौ गोकशों पर कार्रवाई की है। गुलाब कमर, परवेज, मुनासिब, कासिम, नाजिम पुत्रगण कयूम कुरैशी, बबलू, सीबू पुत्रगण नौशिर कुरैशी, आजम पुत्र अकसार और साजिद पुत्र फारुख के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार गोकशों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।

पुलिस ने माना है कि फरार गोकश गोकशी कराने की तैयारी कर चुके थे। यदि समय रहते पुलिस छापा मारकर कार्रवाई नहीं करती तो बड़ी संख्या में गोकशी हो जाती। पुलिस ने प्राथमिकी में यह तथ्य भी शामिल किया है।

अशोक कुमार शुक्ल पुलिस अधीक्षक कासगंज का कहना है कि गोवंशों के बंधन होने की जानकारी मिलने पर भरगैन में बड़ी कार्रवाई की गई। नौ घेरों के ताले तोड़कर 200 गोवंश मुक्त कराए गए। 22 गोवंशों को भरगैन गोशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed