{"_id":"67e4d0b9db908c68d6055f62","slug":"up-karni-sena-created-such-a-ruckus-in-mp-s-house-women-and-children-got-locked-in-room-2025-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: करणी सेना ने सांसद के घर किया ऐसा उपद्रव...दहशत में आए लोग, महिलाएं और बच्चे कमरे में हुए कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: करणी सेना ने सांसद के घर किया ऐसा उपद्रव...दहशत में आए लोग, महिलाएं और बच्चे कमरे में हुए कैद
Thu, 27 Mar 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:44 AM IST
सार
करणी सेना ने जब सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला किया, उस समय सांसद के पुत्र रणजीत सुमन की पत्नी और दो बेटे घर में मौजूद थे। हमले से वे दहशत में आ गए। पत्नी और बेटे कमरे में छिप गए। पुलिस भी बेवस नजर आई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक रणजीत सुमन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना के कार्यकर्ता जब पहुंचे, उस समय सांसद के पुत्र पूर्व विधायक रणजीत सुमन घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे। रणजीत सुमन ने बताया कि घर में पत्नी और दो बेटे थे। पिता दिल्ली में गए थे। उपद्रवी अचानक आए। वह तोड़फोड़ और पथराव करने लगे। यह देखकर सभी दहशत में आ गए। पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पा रही थी। इस वजह से काफी देर तक परिवार सहमा रहा। वह लोग घर के बाहर नहीं आए। उन्होंने खुद को भी किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
पॉश काॅलोनी में घटना से सुरक्षा पर सवाल
एमजी रोड स्थित एचआईजी फ्लैट में बवाल की घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। काॅलोनी पाश इलाके में से एक है। इसमें व्यापारी और चिकित्सक परिवार रहते हैं। एक गेट बाग फरजाना की तरफ के मार्ग पर खुलता है, जबकि दूसरा गेट एमजी रोड से प्रोफेसर कॉलोनी की ओर है। मुख्य गेट पर बैरियर लगे हैं, जबकि सांसद आवास के पास बना गेट बंद रहता है।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट

बवाल से दहशत में लोग
एमजी रोड पर हरीपर्वत की तरफ से आ रहे करणी सेना के पदाधिकारियों की गाड़ी को बैरियर लगाकर भी नहीं रोका जा सका। उस समय एमजी राेड पर बड़ी संख्या में वाहन निकल रहे थे। यह दृश्य देखकर सभी दहशत में आ गए। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ता जब पुलिस के लाठियां भांजने के बाद भागे तो ट्रैफिक भी रुक गया। दोनों तरफ के वाहन रुकने से जाम लग गया। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना का सांसद के घर हमला...शिवपाल यादव आ रहे आगरा, घटना की लेंगे जानकारी; पुलिस हुई अलर्ट