फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP: Karni Sena attacks MP's house Shivpal Yadav is coming to Agra will get information about incident

UP: करणी सेना का सांसद के घर हमला...शिवपाल यादव आ रहे आगरा, घटना की लेंगे जानकारी; पुलिस हुई अलर्ट

Thu, 27 Mar 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 09:30 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमला हुआ। पथराव कर दिया गया। इस घटना के बाद सपा में आक्रोश है। शिवपाल सिंह यादव आगरा आ रहे हैं। वे इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। 
 

विज्ञापन
UP: Karni Sena attacks MP's house Shivpal Yadav is coming to Agra will get information about incident
शिवपाल यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को आगरा में सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर पहुंचेंगे। वह यहां घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव ने सांसद के घर आने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


सांसद सुमन राज्यसभा के सभापति से मिलेंगे
राज्यसभा में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के मामले में सांसद रामजीलाल सुमन बृहस्पतिवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे। इस मामले के तूल पकड़ने से सुमन खिन्न हैं। जिस वक्त उन्होंने वक्तव्य दिया उस वक्त सदन को उपसभापति संभाल रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  राणा सांगा पर संग्राम: सपा सांसद के घर हमला...बुलडोजर के साथ पहुंची करणी सेना, पथराव और भगदड़; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विरोध का ये तरीका अस्वीकार्य
सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि जिस तरह से सांसद के घर पर विरोध के नाम पर तोड़फोड़ की गई, यह लोकतंत्र में बिल्कुल भी उचित नहीं है। इस घटना के बाद से सांसद के परिवार के लोग दहशत में हैं।

 

हमलावरों का दुस्साहस, पुलिस फेल
सपा नेता नितिन कोहली का कहना है कि मुख्यमंत्री के शहर में होते हुए सड़कों पर ढोल ताशे बजाकर हमलावरों ने एक सांसद के घर पर हमला बोला। इससे ज्यादा दुस्साहस और गुंडागर्दी क्या हो सकती है। पुलिस का रवैया ऐसा कि घंटों बाद भी साक्ष्य संकलित नहीं किए।

ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट


 

दलित सांसद को पचा नहीं पा रही भाजपा
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित की बरात रोकी जाती है। दलित बेटियों से रेप होते हैं जैसे हाथरस में हुआ। आगरा मंडल के एकमात्र दलित सांसद को भी पचा नहीं पा रही है भाजपा सरकार। सोची-समझी साजिश के तहत सांसद के घर पर हमला किया गया। पुलिस के सामने तोड़फोड़, पथराव हुआ। यह सरकार दलित विरोधी है। 

 

पुलिस प्रशासन की शह पर किया हमला
वरिष्ठ सपा नेता अवनींद्र यादव ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है। सांसद का आवास भी सुरक्षित नहीं है। भीड़ आती है और धमकी देकर सांसद के घर पर हमला बोल देती है। लगता है यह हमला पुलिस-प्रशासन की शह पर किया गया है।


 

ये कैसा सुशासन
सपा नेता मुईन बाबू ने कहा कि सपा सांसद के आवास पर चैंलेज देकर हमला किया गया। पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। अगर वह घर पर होते तो कुछ भी हो सकता था। भाजपा सरकार सुशासन लाने का दावा कर रही है। यह कैसा सुशासन है।

कांग्रेस नेता बोले- कार्रवाई करे पुलिस प्रशासन
शहर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सांसद रामजीलाल सुमन के निवास पर पहुंच कर पूर्व विधायक रंजीत सुमन को अपने नैतिक समर्थन का पत्र दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासन बिना सत्ता के दबाव के हमलावरों के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, पीसीसी सदस्यगण राम टंडन, हाजी जमील उद्दीन कुरैशी, लक्ष्मी नारायण सिंह, नन्दलाल भारती आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed