फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Governor and Cm Yogi Adityanath reached Agra for Donald Trump Welcome

Donald Trump Visit India: ताज की खूबसूरती के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- थैंक्यू इंडिया

Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगवानी की।

विज्ञापन
UP Governor and Cm Yogi Adityanath reached Agra for Donald Trump Welcome
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवार के साथ सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज की खूबसूरती को देखकर ट्रंप मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन


ट्रंप का एयरफोर्स वन खेरिया एयरपोर्ट पर तय समय से आधा घंटे पहले करीब 4.15 बजे उतरा। यहां पहुंचने का प्रस्तावित वक्त 4.45 बजे था। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद भी आए। खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप परिवार का भव्य स्वागत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP Governor and Cm Yogi Adityanath reached Agra for Donald Trump Welcome
ट्रंप का भव्य स्वागत - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रंप का स्वागत किया। यहां उनके स्वागत के लिए मयूर नृत्य का कार्यक्रम हुआ। मयूर नृत्य देखकर अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मंत्रमुग्ध हो गए। ट्रंप ने कलाकारों के लिए वेलडन का साइन बनाया और गुड, ग्रेट बोला। इस दौरान उनकी बेटी इवांका भी ताली बजाती रहीं।

एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास में पहुंचा। यहां से गोल्फ कार्ट में ताजमहल देखने के लिए वे रवाना हुए। ट्रंप ने पत्नी मेलानिया संग करीब एक घंटा ताजमहल में भ्रमण किया। 

UP Governor and Cm Yogi Adityanath reached Agra for Donald Trump Welcome
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप ने गाइड नितिन के साथ ताजमहल की बारीकियों को जाना। गाइड ने उन्हें ताजमहल का इतिहास बताया। गाइड द्वारा बताई बातों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने बेहद गौर से सुना।

ट्रंप-मेलानिया जब ताजमहल पहुंचे तो सूर्यास्त से पहले का वक्त था। सुनहरी धूप से ताज का संगमरमरी हुस्न और हसीन हो गया। ट्रंप और मेलानिया मुख्य गुबंद के अंदर भी गए और शाहजहां-मुमताज की कब्रों की प्रतिकृति को देखा। 

UP Governor and Cm Yogi Adityanath reached Agra for Donald Trump Welcome
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : ANI
डोनाल्ड ट्रंप ने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल हम सभी को इंस्पायर करता है। यह विविधता दर्शाने वाली भारतीय संस्कृति की अंतहीन धरोहर है।ट्रंप और मेलानिया ने डायना बेंच के सामने खड़े होकर फोटो खिंचाए।

ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद भी थे। इवांका और जैरेड ने ताजमहल का दीदार साथ किया और उन्होंने जमकर फोटो खिंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed