{"_id":"5faad8818ebc3ec5f0431a93","slug":"up-governor-anandiben-patel-will-inaugurate-the-sanskrit-bhavan-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय: अगले माह राज्यपाल करेंगी 40 करोड़ की लागत से बन रहे संस्कृति भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय: अगले माह राज्यपाल करेंगी 40 करोड़ की लागत से बन रहे संस्कृति भवन का उद्घाटन
Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : amar ujala
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सिविल लाइंस परिसर में करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे संस्कृति भवन (निर्माणाधीन) का उद्घाटन राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल दिसंबर में करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरू करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर समारोह की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कमेटी बना दी गई है। इसमें वित्त अधिकारी एके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव, सहायक कुलसचिव अजय गौतम, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बीडी शुक्ला, आरबीएस कॉलेज के शिक्षक डॉ. विपिन अग्रवाल और विश्वविद्यालय के अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन
कमेटी सुनिश्चित करेगी कि उद्घाटन समारोह से पहले भवन पूरी तरह से तैयार हो जाए। मंगलवार को टीम ने संस्कृति भवन का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट मैनेजर को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। अभी कार्यदायी संस्थान ने भवन विश्वविद्यालय प्रशासन को हैंडओवर नहीं किया है। भवन में आर्ट गैलरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर का गेस्ट हाउस, प्रेक्षागृह, तरणताल आदि सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
चार मंजिला भवन करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। भवन को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना है। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि राज्यपाल आठ दिसंबर को संस्कृति भवन का उद्घाटन करने वाली थीं, लेकिन तारीख टल गई है। राज्यपाल की अनुमति से अब दूसरी तारीख तय होनी है।