फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up governor anandiben patel visits to mainpuri

मैनपुरी: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की वार्ता

Fri, 03 Sep 2021 11:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 11:23 AM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को मैनपुरी का दौरा किया। वह यहां करीब पांच घंटे रहीं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में लगी प्रदर्शन को देखा। इसके बाद किसानों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
up governor anandiben patel visits to mainpuri
कृषि विज्ञान केंद्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की कई यूनिटों का निरीक्षण किया। पोषक वाटिका, मातृ वृक्ष पौधशाला, औषधीय वाटिका, नेट पॉलीहाउस, नाडेप इकाई, वर्मी कंपोस्ट इकाई, अजोला कल्चर उत्पादन इकाई और जैविक कीटनाशक इकाइयों में जाकर पौधों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वर्टिकल फार्मिंग और मचान विधि से टमाटर का गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन करने के लिए कहा। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह के साथ लाल चंदन का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषि प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान प्रगतिशील किसान वीरेंद्र सिंह निवासी बलपुरा ने उन्हें प्रतीक चिह्न के रूप में लकड़ी से बना देसी हल भेंट किया। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने निरीक्षण के बाद जिले की प्रगतिशील कृषक महिलाओं और कृषकों से केंद्र के सभागार में संवाद किया। प्रगतिशील महिला कृषक अनीता देवी, सुनीता राजपूत, मोहिनी देवी, सुनीता देवी, मनु कुमारी, प्रगतिशील कृषक देवेंद्र और वीरेंद्र सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की तकनीकी सहयोग से अपनी आय में वृद्धि और कृषि उपज के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

up governor anandiben patel visits to mainpuri
नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक विवाह समारोह में 76 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सामान भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बेटियों के विकास के लिए संचालित की जा रही योजना आज हजारों परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में कुल 76 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 68 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ तो वहीं आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। राज्यपाल ने कहा कि ऐसा अवसर जीवन में एक बार आता है, जहां रिश्तेदार, पड़ोसी एकत्र होकर आशीर्वाद देते हैं। आप सब सौभाग्यशाली हैं कि आपके नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं देने शासन, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। 

उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सामान भेंट किया। इस दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह मौजूद रहे।  

महिलाओं से किया संवाद
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि समूह में जुड़ने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव आया। साथ ही आत्मनिर्भर महिलाओं से महिला प्रधान समाज की परिकल्पना साकार होने की बात कही। संवाद के दौरान दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की अर्चना देवी से उन्होंने समूह के साथ जुड़ने के बाद उनके अनुभव के बारे में पूछा। 

अर्चना देवी ने बताया कि उन्होंने समूह से ऋण लेकर अपने पति को फोटो स्टेट की दुकान खुलवाई। साथ ही खुद भी आईसीआरपी में चयनित हुईं। अपने कार्य से मिले मानदेय और दुकान से हुई आय से आज वे अपने बेटे को राष्ट्रीय प्राद्योगिकी संस्थान प्रयागराज से बीटेक की शिक्षा दिला रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं केवल खुद को नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी बदल रही हैं। 

'आत्मनिर्भर महिलाओं से बनेगा महिला प्रधान समाज' 
राज्यपाल ने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तब ही महिला प्रधान समाज बन सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के बारे में भी जानकारी कर उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने शराब बंदी और दहेज बंदी के लिए भी महिलाओं से आगे आने की अपील की। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, परियोजना निदेशक केके सिंह, जिला मिशन प्रबंधक प्रदीप कुमार मौजूद रहे। 

छह महिलाओं को दिया वाहन के लिए धनराशि का चेक 
राज्यपाल ने छह महिलाओं को ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत प्रत्येक को साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि का चेक दिया। इस धनराशि से महिलाएं लोडर वाहन खरीदकर अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगी। बाद में ये धनराशि उन्हें बिना ब्याज के लौटानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed