{"_id":"613120918ebc3e7a191cb98d","slug":"up-governor-anandiben-patel-visits-mainpuri-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनुपरी में आज आएंगी राज्यपाल: नवविवाहित जोड़ों को देंगी आशीर्वाद, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुपरी में आज आएंगी राज्यपाल: नवविवाहित जोड़ों को देंगी आशीर्वाद, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Fri, 03 Sep 2021 12:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:35 AM IST
सार
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को मैनपुरी में होंगी। दोपहर 12 बजे के करीब राज्यपाल नुमाइश पंडाल पहुंचेंगी। वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को मैनपुरी आएंगी। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए गुरुवार को अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई से लेकर रंगाई पुताई और टेंट लगाने का काम चलता रहा। देर शाम तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इटावा से चलकर सुबह सवा दस बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैनपुरी पहुंचेंगी। इसके बाद वे कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर यहां कृषि के क्षेत्र में परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लेंगी। साथ ही यहां वे कुछ प्रगतिशील किसानों से बात भी करेंगी। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र कछपुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। यहां वे बच्चों और महिलाओं से बात कर विभागीय योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी करेंगी।
विज्ञापन
यहां से दोपहर 12 बजे के करीब राज्यपाल नुमाइश पंडाल पहुंचेंगी। वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। कछपुरा में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने खुद ही कमान संभाली। उन्होंने परियोजना निदेशक केके सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, डीपीओ ज्योति शाक्य और सीडीपीओ अरविंद कुमार के साथ यहां साफ-सफाई, रंग रोगन के साथ ही टेंट आदि का कार्य कराया। वहीं नुमाइश पंडाल में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों की कमान समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने संभाली। कृषि विज्ञान केंद्र में भी कृषि वैज्ञानिक तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
टीबी रोगी बच्चों और महिलाओं से बात करेंगी राज्यपाल
विभिन्न आयोजनों में प्रतिभाग करने के बाद राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां वे टीबी से पीड़ित बच्चों के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात करेंगी। इस दौरान आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत चयनित छह समूह की महिलाओं को साढ़े छह लाख रुपये का चेक भी सौंपेंगी। लगभग पांच घंटे के भ्रमण के बाद अपराह्न तीन बजे वे पुलिस लाइन हैलीपेड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से फर्रुखाबाद के लिए प्रस्थान करेंगी।
एएसपी और सीओ ने देखे सुरक्षा के इंतजाम
राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी के चलते अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह और सीओ सिटी अभय नरायन राय ने पुलिस लाइन हैलीपेड, सर्किट हाउस, नुमाइश पंडाल आदि का निरीक्षण किया। वहीं लोक निर्माण विभाग राज्यपाल के आगमन के रास्ते को सही करने में जुटा रहा।

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम
-10.15 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आगमन
-10.30 से 11 बजे तक कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
-11.10 से 11.50 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र कछपुरा पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
-12.10 से 12.40 बजे तक नुमाइश पंडाल में सामूहिक विवाह समारोह में प्रतिभाग
-12.50 से 13.50 तक सर्किट हाउस में महिलाओं और क्षय रोगी बच्चों से वार्ता
-13.55 से 14.45 सर्किट हाउस में दोपहर का भोजन
-15 बजे पुलिस लाइन मैनपुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा फर्रुखाबाद प्रस्थान
राज्यपाल के आगमन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आयोजनों में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
कासगंज में राज्यपाल: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खिलाई खीर, गर्भवती महिलाओं की भरी गोद, दिया स्वस्थ्य रहने का मंत्र