फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Governor Anandiben Patel Reach Firozabad Visits Glass Works In Factory

फिरोजाबाद: कांच से बने उत्पाद की प्रक्रिया देखकर हैरान रह गईं राज्यपाल, किसानों से किया संवाद

Thu, 14 Jan 2021 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Jan 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Up Governor Anandiben Patel Reach Firozabad Visits Glass Works In Factory
फिरोजाबाद की एक फैक्टरी में कांच के उत्पाद बनते देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर फिरोजाबाद आईं। राज्यपाल ने यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लास फैक्टरी में कांच आयटमों के उत्पादन की प्रक्रिया देखा। फैक्टरी में माउथ ब्लोइंग से कांच के आयटम बनाए जाने की प्रक्रिया को देख कर वह हैरान रह गईं। किसानों के साथ संवाद किया और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के मिलीं। टीबी के शिकार बच्चों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

 
कांच के उत्पाद देखे, पुत्री भी रही साथ
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह साढे़ दस बजे लोकनिर्माण विभाग के गेस्टहाउस पर पहुंचीं। दोपहर साढे़ तीन बजे तक वह जिले में रहीं। गेस्टहाउस से औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लास फैक्टरी प्रगति ग्लास इंड्रस्टीज में कांच आयटमों के उत्पादन की प्रक्रिया को देखा। कारखाना संचालक कुलदीप सिंह ने उन्हें दो लेयर और तीन लेयर के कांच आयटमों के साथ माउथ ब्लोइंग से कांच की बोतल बनाने की प्रक्रिया दिखाई। मुंह से हवा के जरिए पिघले कांच को बोलत की आकृति देख कर राज्यपाल हैरान रह गईं।
विज्ञापन


महिलाओं से मिलीं
लोक निर्माण विभाग में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा स्टालों पर लगाए घए कांच हैंडीक्राफ्ट आयटमों को राज्यपाल ने देखा। यहां जनपद के आठ उन्नतशील किसानों से संवाद किया। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी ली। साथ में राज्यपाल की पुत्री अनर पटेल ने सुहाग नगर स्थित मारुती उद्योग में सिंह राज यादव से हस्तशिल्प आयटमों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा: हौसले के सामने वायरस भी पस्त, दो बार दी कोरोना को मात, संभाल रहे मरीजों की जिम्मेदारी

सुरक्षा रही कड़ी
राज्यपाल के आगमन पर फिरोजाबाद के ट्रैफिक को डार्यवट किया गया। जहां-जहां राज्यपाल को जाना था उस क्षेत्र का बाजार बंद कराया गया। सुरक्षा के कडे़ इंतजाम रहे। राज्यपाल के फिरोजाबाद में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद कुछ निजी स्कूल संचालक डाकबंगला पर उनसे मिलने के पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed