फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up governor anandi ben patel will visits undhani village in firozabad

फिरोजाबाद: गांव ऊंधनी में स्वच्छता अभियान की 'हकीकत' जानेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Sat, 12 Oct 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
up governor anandi ben patel will visits undhani village in firozabad
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल फिरोजाबाद के ग्राम ऊंधनी में शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण, विकास कार्य आदि का जायजा लेंगी। शुक्रवार को गांव में साफ-सफाई और सजाने का काम पूरा कराने में प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे। 
विज्ञापन


सड़क, नाली खड़ंजा से लेकर पंचायत घर पर रंग-रोगन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में राज्यपाल को किसी भी प्रकार की कमी न दिखे इसके लिए अधिकारियों ने रातोंरात इंटरलॉकिंग का काम करा दिया। पंचायत घर पर स्लोगन लिखवाए गए हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एसडीएम सदर राजेश वर्मा का तबादला दो दिन पहले सदर से सिरसागंज कर दिया था। उनको वापस बुला लिया गया है, इसके साथ ही तत्कालीन बीडीओ का काम संभालने वाले प्रभात कुमार मिश्रा को भी गांव में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा व डीडीओ अरविंद चंद्र जैन के साथ स्टाफ गांव में डेरा डाले रहे। शुक्रवार सुबह डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ नेहा जैन के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। कुछ स्थानों पर खामी दिखाई दीं तो उसे सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed