{"_id":"5d4c4d978ebc3e6d02395e1e","slug":"up-governor-anandi-ben-patel-plant-trees-in-gangavan-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तुलसी की जन्मभूमि पर राज्यपाल आनंदी बेन ने रोपा पौधा, कहा- पौधों को संतान की तरह पालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी की जन्मभूमि पर राज्यपाल आनंदी बेन ने रोपा पौधा, कहा- पौधों को संतान की तरह पालें
Sat, 10 Aug 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंगावन में पौधारोपण करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। ब्रज में इसकी शुरुआत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। राज्यपाल ने शुक्रवार को महाकवि तुलसीदास की जन्मभूमि कासगंज के गांव चंदनपुर घटियारी में पौधारोपण किया।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकॉप्टर करीब 10.30 चंदनपुर घटियाली में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गंगावन में राज्यपाल ने पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पौधारोपण के बाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लोगों को पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जिस तरह मां-बाप अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा करती हैं, उसी तरह पौधों को भी अपनी संतान समझें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने कहा कि प्रदे्श में जनसंख्या के आधार पर 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में मुझे महाकवि तुलसीदास और अमीर खुसरो की जन्मभूमि पर पौधा रोपने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमें इन वृक्षों से प्रेम करना होगा और इनकी हिफाजत करनी होंगी।
इस अभियान के तहत गंगावन के 65 हेक्टेयर क्षेत्रफल में एक लाख एक हजार पौध रोपित होंगे, जिसमें औषधीय, फलदार वृक्ष होंगे। अलग-अलग उपवन बनाए जा रहे हैं जिसमें सहजन उपवन, गांधी उपवन, हरि वाटिका सहित अन्य उपवन बनाए गए हैं। जिलेभर में 15.68 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
पौधरोपण कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मंच पर एटा सांसद राजवीर सिंह, उनके पुत्र संदीप सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पौधरोपण कार्यक्रम के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसमें प्रत्येक घंटे की पौधरोपण सूचनाएं संकलित होंगी।