{"_id":"5b9e6b2a867a55013d11a4fe","slug":"up-government-will-open-collages-schools-name-of-atal-bihari-vajpayee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री का एलान, अटल जी के नाम पर प्रदेशभर में खुलेंगे कॉलेज और स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री का एलान, अटल जी के नाम पर प्रदेशभर में खुलेंगे कॉलेज और स्कूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर प्रदेश में महाविद्यालय और माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। आगामी शैक्षिक सत्र में प्रदेश में 92 कॉलेज और माध्यमिक विद्यालय शुरू होंगे।
उन्होंने दोहराया कि विपक्षी दल एससी-एसटी एक्ट को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। भाजपा सरकार में अनुसूचित, पिछड़े समेत किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को आगरा में प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं।
विकास भवन सभागार में जिला योजना की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस सत्र में 205 विद्यालय खोले हैं। इनमें 166 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालय हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक और अन्य विद्यालय हैं।

स्कूल फीस कंट्रोल करने को गठित होगी कमेटी
उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाओं को नकलविहीन कराने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने का काम किया गया है। अब ठेके पर नकल नहीं होती है। विद्यालयों में शुल्क नियंत्रण के लिए भी 20 सितंबर तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होंगी। पिछले सत्र में 67.22 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, लेकिन आधार की अनिवार्यता और नकल रोकने के सख्त कदम के कारण एक परीक्षार्थी कई सेंटरों से परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। यही कारण है कि इस दफा तकरीबन 57 लाख परीक्षार्थी ही पंजीकृत हुए हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी ऑनलाइन होगा।
अटल जी की ब्रांडिंग के सवाल पर उन्होंने बताया कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यों से हताश हो गया है, उस पर कोई मुद्दा नहीं बचा है। कोई राजनीतिक दल भाजपा का अकेले मुकाबला करने की स्थिति में भी नहीं है। यही कारण है कि अनर्गल आरोप और दुष्प्रचार कर रहे हैं।

'किसी वर्ग का उत्पीड़न नहीं होने देंगे'
उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के मुद्दे पर कहा कि राजनीतिक दल इस एक्ट के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन मोदी जी और योगी जी के रहते यह सपना पूरा नहीं होगा। उत्पीड़न किसी वर्ग का नहीं होने दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षामित्र, आशा बहू, व्यावसायिक शिक्षक सहित सभी वर्गों के साथ न्याय करेगी। इस संबंध में एक कमेटी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनके नाम पर प्रतियोगिताएं, परियोजनाएं एक साल तक कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। कार्यक्रम दो अक्तूबर से शुरू होंगे।