फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up government will give to financial help of Rs 12 lakh for mathura rape victim

मथुरा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला: पीड़िता को 12 लाख रुपये की मिलेगी आर्थिक मदद

Sat, 27 Nov 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 AM IST
सार

मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। उधर, इस घटना को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कहा कि यह सरकार की विफलता को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Up government will give to financial help of Rs 12 lakh for mathura rape victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। परिजनों को भरोसा दिया कि बेटी के साथ न्याय होगा। शासन एवं जिला प्रशासन की ओर से दी जाने वाली 12 लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया। इसके अलावा भी अन्य मदद का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


डीएम व एसएसपी ने पहले अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता से मुलाकात की। इसके बाद दोनों अधिकारी परिजनों से मिले। डीएम ने पीड़िता के परिवार को बताया कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत सात लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही हुई थी पीड़िता के पिता की मौत
परिवार से बातचीत के दौरान पता चला कि कुछ दिन पूर्व पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, इसके लिए डीएम ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान कराई जाएगी। साथ ही पीड़िता की मां को निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से भी यथासंभव आर्थिक सहायता के लिए कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने पीड़ित परिवार से कहा कि शासन एवं प्रशासन की ओर से यथासंभव सहायता देने के साथ त्वरित न्याय दिलाने के लिए कानूनी सहायता तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

हाईवे पर दुष्कर्म, सरकार की विफलता को दर्शाता है: रमेश 
हाईवे पर विप्र समाज की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाक्रम को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। कहा कि यह सरकार की विफलता को दर्शाता है। 

डीएम के नाम दिए ज्ञापन में महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित दुष्यंत सारस्वत ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। पीड़िता को न्याय दिलाने और आर्थिक मदद करने के साथ परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। शालिनी हरियाणा, बबीता सारस्वत, अनुराधा शर्मा, देवेंद्र सारस्वत, श्याम कुमार शर्मा मौजूद रहे। 

पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में सिर्फ एक व्यक्ति का नाम शामिल करने पर सवाल उठाए। 

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के नाम छुपा रहा है। पीड़िता से मिलने नहीं दिया जा रहा है।  3 दिन में सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो धरना दिया जाएगा। इस मौके पर लोहिया वाहिनी अध्यक्ष लोकेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सतवीर चौधरी आदि साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed