फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up energy minister Shrikant Sharma inspected Kumbh Mela site in vrindavan

वृंदावन: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कुंभ मेला क्षेत्र में जाकर देखा व्यवस्थाओं का हाल

Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
up energy minister Shrikant Sharma inspected Kumbh Mela site in vrindavan
यमुना घाट पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, साथ में अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रविवार को वृंदावन कुंभ क्षेत्र, यमुना घाटों और परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों को स्वच्छता और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर कुंज गलियों का निरीक्षण शुरू किया।

विज्ञापन

 
उन्होंने संतों और श्रद्धालुओं के सुझाव सुने, स्वच्छता कार्यों में सहयोग की अपील की। केशीघाट के निरीक्षण के दौरान घाट में प्रकाश की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। चीर घाट में गंदे पानी के जमाव पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम को समस्या को जल्द हल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


भीड़ प्रबंधन को लेकर ठोस योजना बनाने के निर्देश
ऊर्जा मंत्री ने जल निगम से स्वामी घाट और बंगाली घाट की एसटीपी तक के लाइन के कार्य को भी तय समय में पूरा करने के लिए कहा। शाही स्नान में उमड़ी भारी भीड़ के अनुभवों से सबक लेकर होली के दौरान और रंगभरनी एकादशी के दिन आने वाली भीड़ के प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि श्रीधाम वृंदावन में यमुना के तट पर 40 दिवसीय वैष्णव कुंभ प्रति 12 वर्ष में हरिद्वार से पहले यमुना तट पर लगता आ रहा है। देश दुनिया के वैष्णव साधुओं के तीनों अनी निर्मोही, निर्माणी और दिगंबर अखाड़े के संत यहां हैं। 

इस कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने मेला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने यमुना में नाव के जरिए निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed