फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Elections 2022 Debate With People In Etah

एटा पहुंचा अमर उजाला का चुनावी रथ: 'चाय पर चर्चा' में छलका महंगाई और पिछड़ेपन का दर्द

Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम बृहस्पतिवार को एटा में पहुंचा। इसमें शहरवासियों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान लोगों ने महंगाई और पिछड़ेपन की पीड़ा को बयां किया। वहीं कुछ लोगों ने देश के विकास के लिए टैक्स और महंगाई को सामान्य भी ठहराया। 
 

विज्ञापन
UP Elections 2022 Debate With People In Etah
चाय पर चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम बृहस्पतिवार को एटा में पहुंचा। यहां बृहस्पतिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर ठंडी सड़क तिराहा के पास बाबा टी स्टॉल पर चाय पर चर्चा हुई। इसमें जिले के विकास, महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई और जिले की जरूरतों के मुद्दे लोगों ने रखे। रघुवीर सिंह ने कहा कि जिले में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। कुछ सड़कें दुरुस्त हुईं, लेकिन अधिकांश सड़कें टूटी पड़ी हैं। जिले को विकास, रोजगार और अच्छी बिजली आपूर्ति की जरूरत है। 

विज्ञापन


बिजली की बात आगे बढ़ाते हुए रवि चौधरी बोले कि शहर में तो व्यवस्था ठीक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बहुत कम मिल रही है। सिंचाई के लिए किसान परेशान हैं। शिक्षिका राजकुमारी यादव ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, कोचिंग जाने-आने वाली लड़कियों के साथ लड़के छींटाकशी और छेड़छाड़ करते हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मुफ्त गैस कनेक्शन देकर सिलिंडर का दाम एक हजार रुपये कर दिया। तेल 200 रुपये लीटर बिक रहा है। महिलाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा- विकास हो रहा है
प्रीति ने बताया कि पीएम कौशल विकास योजना में दो साल पहले आवेदन किया, अब तक कुछ नहीं हुआ। व्यापारी दीपक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, बाईपास, अच्छी बिजली इस सरकार की देन है, जिससे विकास हो रहा है। 

मनोज जैन बोले कि विकास अच्छा हो रहा है, यह तभी संभव है जब सरकार को टैक्स मिलेगा। टैक्स लगने से महंगाई भी स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी। अशोक जैन ने अच्छी कानून व्यवस्था की बात कही। किसान नेता अखिल संघर्षी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्वशासी बनाया गया। जिसमें कुछ समय बाद जांच और इलाज के लिए पैसा लिया गया तो गरीबों को दिक्कत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed