फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Elections 2022 Debate With People And Politicians In Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: महिलाओं और युवाओं ने उठाया रोजगार का मुद्दा, नेताओं ने गिनाए काम

Thu, 25 Nov 2021 09:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 09:48 AM IST
सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम बुधवार को मैनपुरी पहुंचा। यहां हर वर्ग के लोगों से चुनावी मुद्दों पर बातचीत की गई। महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा अहम है। महिलाएं सुरक्षा के साथ उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर चाहती हैं। वहीं युवा रोजगार की दरकार रखते हैं। वहीं राजनीति दल अपने-अपने खाते में विकास कार्य गिनाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
UP Elections 2022 Debate With People And Politicians In Mainpuri
चुनावी चर्चा में मैनपुरी की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बुधवार को सबसे पहले रोडवेज बस स्टैंड के सामने महेश टी स्टॉल पर सुबह नौ बजे चाय की चुस्कियों के बीच चुनाव की चर्चा चली। विकास के साथ महंगाई पर चर्चा हुई। महंगाई से हर आदमी परेशान दिखा। उपदेश यादव ने कहा कि सपा शासन में जिले में विकास हुआ। भाजपा शासन में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन


पेट्रोल पंप मालिक घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी को सुरक्षा दी है। महिलाएं रात में भी अकेले जाने में खुद को सुरक्षित मानती हैं। सपा शासन में व्यापारी डरता था। अब व्यापारी बेखौफ होकर व्यापार कर रहा है। होटल संचालक हेमंत पचौरी ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया। छात्रा खुशी ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विकास की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छे संस्थानों की स्थापना की जानी चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आवास की व्यवस्था कराए सरकार
चुनावी चर्चा के बीच गिहार कॉलोनी के लोग भी वहां पहुंच गए। उनका कहना था दशकों से वह रोडवेज बस स्टैंड के पास रह रहे हैं। उनके मकानों में बिजली विभाग ने कनेक्शन देकर मीटर लगाए हैं। नगर पालिका ने पानी का कनेक्शन दिया है, लेकिन अधिकारी उनके आवासों को अतिक्रमण मानते हैं। अतिक्रमण अभियान के दौरान हर बार उनके घरों में तोड़फ़ोड़ कर दी जाती है। 

उनको सरकारी आवास नहीं दिए जाते हैं। इस पते से उनके वोटर कार्ड हैं वह पता प्रशासन सही नहीं मानता है। कॉलोनी के राजू, वीरेंद्र, मुरारीलाल, मंजू, शकुंतला, बबलू, पंकज का दावा था कि उनके परिवार के बुजुर्ग अदालत से मुकदमा जीत चुके हैं, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी उस आदेश को नहीं मानते हैं। 

सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार का मुद्दा उठाया
दोपहर 12 बजे कुरावली रोड स्थित डॉ. किरन सौजिया स्कूल में आधी आबादी से चर्चा हुई। महिलाओं ने उच्च शिक्षा, महिलाओं के लिए रोजगार के साधन, महिला सुरक्षा पर जोर दिया। डॉ. किरन सौजिया ने कहा कि ग्रामीण अंचल की छात्राओं की पढ़ाई के लिए उचित व्यवस्था की जाए। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक उनका शोषण होता रहेगा। जागरूक होने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। 

शिक्षिका राधा ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण पर ध्यान दे। कविता भदौरिया ने कहा कि जिले में भयमुक्त वातावरण हो। आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। शैली चौहान ने कहा महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा में तकनीकि रोजगार की व्यवस्था नहीं है जिसके चलते महिलाओं को अपने क्षेत्र को बदलना पड़ रहा है। कहकशा, सत्या, नीतू, शिवानी, पूजा आदि ने भी विचार रखे।

आरक्षण और रोजगार पर मुखर हुए युवा
दोपहर दो बजे शहर के फूलबाग में युवाओं ने सत्ता का संग्राम में आरक्षण और रोजगार के मुद्दे पर खुलकर बात की। टीईटी पास आकाश दीक्षित ने कहा कि इस सरकार में शिक्षक भर्तियां पूरी नहीं हो सकीं। इससे हजारों प्रशिक्षित और योग्य होने के बाद भी बेरोजगार घूम रहे हैं। छात्र मनोज कुमार ने शिक्षामित्रों को रोजगार से अलग करने और रोजगार देने के मामले में सरकार को फेल बताया। 

अधिवक्ता सूर्यकांत मिश्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराध कम होने की बात कही। उन्होंने विकास कराए जाने की भी बात स्वीकार की। वहीं अश्वनी सिंह ने मैनपुरी में ग्रामीण अंचल की सड़कों की बदहाली के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। युवा प्रधान ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाया है और गांव से लेकर शहर तक विकास कराए जा रहे हैं। अभी यादव ने खेलों को प्रोत्साहन न देने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा शिवचरन सिंह, रजत कुमार, दीपक, अमन, अभिषेक द्विवेदी आदि ने भी अपनी राय रखी।

सपा ने गिनाए कार्य
शाम चार बजे लोहिया पार्क में राजनीतिक दलों के साथ चुनावी चर्चा हुई। सपा, भाजपा, प्रसपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने सपा को परिवारवादी पार्टी बताया और केवल सैफई का विकास कराए जाने की बात कही। उन्होंने माना कि जिले में सपा का वर्चस्व है, धीरे-धीरे भाजपा यहां खड़ी हो रही है। कृषि बिल वापस क्यों लेने पड़े, इस सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों ने किसानों को गुमराह किया। कानून व्यवस्था न बिगड़े इस कारण प्रधानमंत्री ने कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया। 

UP Elections 2022 Debate With People And Politicians In Mainpuri
चुनावी चर्चा में शामिल मैनपुरी के नेता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने कहा-एक परिवार का विकास
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने सपा शासन काल में एक विशेष जाति के लोगों को ठेके देकर लाभ पहुंचाने की बात कही। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एएच हाशमी ने कहा कि जिले में जो भी विकास हुआ है वह सपा की देन है। भाजपा ने सपा द्वारा कराए गए कार्यों को अपना नाम दिया है। उन्होंने लोहिया पार्क, सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कराए कार्यों की जानकारी दी। अगला चुनाव विकास के नाम पर लड़ने की बात कही। 

प्रसपा जिलाध्यक्ष वोट सिंह ने कहा कि मैनपुरी में जो भी विकास हुआ है वह मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव की देन है। सपा और प्रसपा के अलग-अलग होने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी परिवार हो उसका बंटवारा होता है। फिर एक साथ हो सकते हैं। सपा नेताओं ने किसान आंदोलन और जिले में डीएपी की कमी पर सवाल उठाए। चर्चा में भाजपा की तरफ से संजय चौहान, राहुल भारतीय, अमित गुप्ता, सपा से ग्रीश कठेरिया, सुरेश यादव, रामप्रकाश पाल, रोहित निगम, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed