फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Yogi Adityanath says attack on SP Singh Baghel shows the cowardly act of samajwadi party

करहल में सीएम योगी बोले: एसपी सिंह बघेल पर हमला सपा की बौखलाहट, 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी गर्मी

Fri, 18 Feb 2022 02:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 02:16 PM IST
सार

करहल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के लोग बौखला गए हैं। इनकी गर्मी 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Yogi Adityanath says attack on SP Singh Baghel shows the cowardly act of samajwadi party
करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करहल में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा के लोग बौखला गए हैं। वह आपा खो चुके हैं। एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला सपा की कायराना हरकत है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। याद करना, हमने पांच के साल के अंदर समाजवादी पार्टी के सरंक्षण में पलने वाले पेशेवर गुंडे और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुलडोजर को मरम्मत के लिए भेज दिया है। जिन लोगों की ज्यादा गर्मी निकल रही है, वह 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी। हमने सुना है सपा के गुंडे भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमका रहे हैं। जनता 10 मार्च के बाद फिर से कानून का राज देखेगी। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को करहल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने करहल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला।  
विज्ञापन


'आसमान से टपके, खजूर पर लटके'

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा प्रत्याशी जिस दिन नामांकन करने करहल में आए थे, तब कहा था कि अब दोबारा सर्टिफिकेट लेने आऊंगा। लेकिन उनको पांचवें दिन ही यहां आना पड़ा। उनकी स्थिति आसमान से टपके, खजूर पर लटके वाली हो गई है। वो बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल प्रदेश के नेता थे। उनको बैठने को कुर्सी नहीं मिली। कुर्सी का हत्था बैठने को मिला। शिवपाल की दुर्गति कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह की सभा पर ये कहा

मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर कहा कि नेताजी बहुत से दूर से आए। मुलायम सिंह जानते हैं कि करहल की जनता एसपी सिंह को जिताने का फैसला कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मैनपुरी में पहली बार भाजपा चारों सीटें जीतेगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार को आमजन का अपार समर्थन मिल रहा है। इसके पीछे पीचे पांच की साधना है। भाजपा ने प्रदेश के बिना भेदभाव के विकास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed