{"_id":"6203cde8e272e114051b8217","slug":"up-election-2022-voting-for-assembly-elections-today-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मथुरा में मतदान शुरू, 18.71 लाख मतदाता तय करेंगे 55 उम्मीदवारों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मथुरा में मतदान शुरू, 18.71 लाख मतदाता तय करेंगे 55 उम्मीदवारों की किस्मत
Thu, 10 Feb 2022 07:57 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:57 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार सुबह सात बजे से मथुरा, मांट, गोवर्धन, छाता और बलदेव सुरक्षित सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर जिले में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां में पोलिंग के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान है। इस बार 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए जिले में 1104 मतदान केंद्रों पर 2224 बूथ बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मतदान के दौरान किसी की रोकटोक नहीं की जाएगी। वाहनों का संचालन भी यथावत रहेगा। हालांकि कोई व्यक्ति अपने परिवार के लिए ही निजी वाहन का प्रयोग करेगा। किसी प्रत्याशी के लिए मतदाताओं को ढोने की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों के मत डालने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिले में मतदाताओं की संख्या
- कुल मतदाता- 1871384
- महिला मतदाता-865588
- पुरुष मतदाता-1005629
- अन्य श्रेणी के मतदाता- 167
- पहली बार डालेंगे वोट- 26504 युवा
- मतदेय केंद्र- 1104
- मतदेय स्थल- 2224
किस विधानसभा में कितने उम्मीदवार
- छाता विधानसभा- 12 उम्मीदवार
- मथुरा विधानसभा- 15 उम्मीदवार
- बलदेव विधानसभा- 06 उम्मीदवार
- मांट विधानसभा- 09 उम्मीदवार
- गोवर्धन विधानसभा 13 उम्मीदवार
छाता विधानसभा
- चौधरी लक्ष्मीनारायण - भाजपा
- तेजपाल सिंह - रालोद
- पूनम देवी - कांग्रेस
- सोनपाल - बसपा
- कुलभानु कुमार - भाकपा
- प्रहलाद चौधरी - आप
- सुबराती खान - आजाद समाज पार्टी
- अतुल - निर्दलीय
- करन सिंह - निर्दलीय
- तेजसिंह - निर्दलीय
- राजीव शर्मा - निर्दलीय
- लक्ष्मीनारायण - निर्दलीय
मथुरा विधानसभा क्षेत्र
- देवेंद्र अग्रवाल - सपा
- प्रदीप माथुर - कांग्रेस
- एसके शर्मा - बसपा
- श्रीकांत शर्मा - भाजपा
- कृष्ण कुमार शर्मा - आप
- जगदीश प्रसाद कौशिक - राष्ट्रीय समता विकास पार्टी
- राम नरेश उपाध्याय - अनारक्षित समाज पार्टी
- लाडो देवी - राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी
- विभोर शर्मा - राइट टू रिकॉल पार्टी
- सत्येंद्र सिंह - शिवसेना
- सुरेश चंद्र बघेल - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
- अनीता देवी - निर्दलीय
- यतेंद्र सिंह - निर्दलीय
- रवि वर्मा - निर्दलीय
- श्यामसुंदर - निर्दलीय
विज्ञापन
बलदेव विधानसभा
- अशोक कुमार - बसपा
- पूरन प्रकाश - भाजपा
- बबीता देवी - रालोद
- विनेश कुमार सनवाल - कांग्रेस
- जीवन लाल - आप
- भूपेंद्र कुमार धनगर - राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
मांट विधानसभा
- राजेश चौधरी- भाजपा
- संजय लाठर- सपा
- श्यामसुंदर शर्मा- बसपा
- सुमन चौधरी -कांग्रेस
- रामबाबू सिंह -आप
- सुभाष चौधरी -लोग पार्टी
- राजकुमार - शिवसेना
- देवेंद्र सिंह -निर्दलीय
- जुगलकिशोर पांडेय -परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
गोवर्धन विधानसभा
- प्रीतम सिंह - राष्ट्रीय लोकदल
- मेघश्याम सिंह - भारतीय जनता पार्टी
- राजकुमार रावत - बहुजन समाज पार्टी
- दीपक चौधरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- भूरी -राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी पार्टी
- शर्मा विपुल - निर्दलीय
- मेघश्याम - निर्दलीय
- प्रदीप कुमार - निर्दलीय
- अशोक - राष्ट्रीय समता विकास
- अन्नत कौशिक - आम आदमी पार्टी
- संजय सिंह - निर्दलीय
- पीतम - निर्दलीय
- प्रेमसिंह - निर्दलीय