फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 Samajwadi Party MLA raju yadav injured in attack during voting in Mainpuri

मैनपुरी: हमले में घायल सपा विधायक बोले- जान से मारना चाहते थे हमलावर, भगवान का शुक्र है जिंदा हूं

Mon, 21 Feb 2022 11:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 11:01 AM IST
सार

मैनपुरी में मतदान के दौरान हुई मारपीट की घटना में सपा विधायक राजू यादव घायल हुए हैं। उनके वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें वह आपबीती बता रहे हैं। उनका आरोप है कि उन पर हमला किया गया था। 

विज्ञापन
UP Election 2022 Samajwadi Party MLA raju yadav injured in attack during voting in Mainpuri
घायल सपा विधायक राजू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के ताल दरवाजा स्थित मतदान केंद्र के पास और कुरावली के गांव रसेमर में रविवार को मतदान के दौरान हुई मारपीट की घटना में विधायक एवं सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव भी घायल हुए हैं। उनके चेहरे पर चोट लगी है। देर रात को घायल विधायक के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें सपा विधायक आपबीती बता रहे हैं। उनका कहना है कि हमलावर उनका जान से मारना चाहते थे। किसी तरह जान बची। भगवान का शुक्र है, मैं जिंदा हूं। 

विज्ञापन


कुरावली क्षेत्र के गांव रसेमर में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणों को भड़काने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन ने शनिवार को कोतवाली में दी थी। पुलिस ने बाहरी व्यक्ति को गांव में नहीं आने की हिदायत दी थी। रविवार की सुबह प्राथमिक विद्यालय रसेमर मतदान केंद्र पर ग्रामीण मतदान के लिए जा रहे थे, तभी सदर विधायक राजकुमार यादव राजू तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमन कुमार के बीच बाहरी व्यक्ति के गांव में आने को लेकर विवाद हो गया। 

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने नहीं दी तहरीर

दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच एक वाहन का शीशा तोड़ दिया गया। जानकारी होते ही सीओ विजयपाल सिंह, इंस्पेक्टर केपी सिंह अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। सीओ ने बताया कि विधायक और प्रधान पति के बीच कहासुनी हुई थी। दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद रविवार की शाम को शहर के ताल दरवाजा स्थित मतदान केंद्र के पास सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव व भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात सपा विधायक के वीडियो हुए वायरल 

देर रात को घायल अवस्था में सपा विधायक राजकुमार यादव के वीडियो सामने आए। उनके साथ एक घायल सपा नेता भी हैं। वीडियो में सपा विधायक ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन भाजपा के लोग गुंडई पर उतारू थे। उन्होंने बताया कि जब शहर उपाध्यक्ष पिट रहे थे तो मीडिया के साथी वीडियो बना रहे थे। उनके मोबाइल तोड़ दिए गए। शहर उपाध्यक्ष का फोन भी तोड़ दिया और सोने की चेन लूट ली। 

दूसरे वीडियो में सपा विधायक ने कहा, 'उन्हें सूचना मिली थी कि रसेमर में कोई लड़का मतदान प्रभावित कर रहा है। इस पर वह गाड़ी से वहां पहुंचे। वहां पहले से मौजूद हमलावरों ने कहा कि बार-बार जीत जाता है, हरा नहीं पाते। आज कहानी खत्म ही कर दो इसकी। जैसे ही गाड़ी की खिड़की खोली तो एक पत्थर मेरे चेहरे पर आकर लगा। इस बीच हमलावरों ने फायरिंग कर दी। भगवान का ऐसा संयोग रहा कि उसी वक्त बीच में एक गाड़ी आ गई, जिससे वह बच गए। बता दें कि अभी इस मामले में घायल विधायक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed