फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Election 2022 Nomination Starts Today In Agra With Covid Guide Line

विधानसभा चुनाव: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा नामांकन, आगरा कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों को करना होगा कोरोना नियमों का पालन

Fri, 14 Jan 2022 09:23 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Jan 2022 09:23 AM IST
सार

जिला प्रशासन का कहना है कि प्रत्याशी के आगमन पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वहीं नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो ही लोग जा सकेंगे।

विज्ञापन
Up Election 2022 Nomination Starts Today In Agra With Covid Guide Line
कलक्ट्रेट में व्यवस्थाएं परखते एसएसपी आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस तैनात रहेगी। प्रत्याशी के साथ दो ही लोगों को प्रवेश मिलेगा। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। असलाह लाने पर प्रतिबंध रहेगा। जुलूस भी लेकर नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइन और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। प्रत्याशियों के जुलूस लाने पर प्रतिबंध है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात रहेगी। वाहनों को गेट के पास ही पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी पैदल जाएंगे। असलाह नहीं लेकर आ सकते हैं। नामांकन कक्ष से पहले बल्लियां लगाई गई हैं। इसके गेट पर डीएफएमडी लगाए गए हैं। चेकिंग के बाद प्रत्याशी के साथ दो लोगों को प्रवेश मिलेगा। प्रत्याशी के साथ आने वालों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा एमजी रोड पर भी फोर्स रहेगी। अगर, कोई प्रत्याशी निर्धारित संख्या से अधिक लोग और वाहनों को लाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध असलाह की तस्करी रोकने को सीमाओं पर चौकसी
चुनाव के दौरान अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध असलाह और तमंचा फैक्टरी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी हैं। इसके लिए आगरा जोन के जिलों से लगी दूसरे राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई। बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। वर्ष 2017 के चुनाव में पुलिस ने अवैध असलाह तस्करी रोकने के लिए सख्ती की थी। जोन में 698 अवैध असलाह पकड़े गए थे। 25 फैक्टरी भी पकड़ी गई थीं। आगरा में सबसे अधिक 159 अवैध असलाह जब्त किए गए थे। पांच फैक्टरी भी पकड़ी गई थीं। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि आगरा जोन के जिलों से लगी दूसरे राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। इसके लिए एसपी-एसएसपी को निर्देश दे दिए गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है। बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है, जिससे दूसरे राज्य से तस्कर अवैध असलाह नहीं लाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed